Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पश्चिम विधानसभा में जनजाति सम्मलेन का किया आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पश्चिम विधानसभा में जनजाति सम्मलेन का किया आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2024Updated:February 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पश्चिम विधानसभा में जनजाति सम्मलेन का किया आयोजन, वक्ताओं ने कहा- झारखंड नामधारी पार्टियों ने आदिवासी समाज की भावनाओं को भड़का कर झारखंड को जमकर लुटा, भाजपा ने आदिवासी समाज के उत्थान, गौरव और सम्मान के लिए किया कार्य।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर भाजपा महानगर की ओर से रविवार को पश्चिम विधनसभा के मानगो मंडल अंतर्गत गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के समीप आदिवासी जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक दीपक सुंडी, सहसंयोजक विनोद उमंग एवं जिला अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह सोय एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश बासके ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, सम्मेलन में स्वागत भाषणमोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष बिनानंद सिरका ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक सुंडी ने किया।

    सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं जिला के संगठन प्रभारी राम सिंह मुंडा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तथाकथित झारखंड नामधारी राजनीतिक दलों ने हमेशा आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर झारखंड को लूटने और लुटाने का कार्य किया है। यही कारण है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल की सलाखों के पीछे हैं। श्री मुंडा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पिछले 10 वर्षों के दौरान आदिवासी समाज के उत्थान, गौरव और सम्मान के लिए समर्पित रही है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने कभी भी आदिवासियों की चिंता नही की और ना ही कभी उनके सम्मान के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर अपनी तिजोरी भरने का कार्य किया है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आदिवासी भाई-बहन एवं कार्यकर्ता कमर कस लें और देश में मजबूत इक्षाशक्ति वाली मजबूत सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानसेवक की जिम्मेदारी सौंपें।

    सम्मेलन को वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सरदार, काजू शांडिल एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की ओर से जनजाति समाज के लिए चलाए जा रहे लोककल्याणारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया।

    सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा महानगर के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, वरिष्ठ नेता मेघवाल टुडू, वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा व जिला पदाधिकारी रमेश बास्के, विजय सोय, संजय मुंडा, गुलशन टूडू, विनोद माझी, मनोज बोदरा, गोपाल टोप्पो, सुशील हेस्सा, गणेश सरदार व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर लाभुक तक पहुंचना लक्ष्य…पवन
    Next Article युवा मोर्चा करेगी 25 फरवरी से पांच मार्च तक युवा चौपाल का आयोजन

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.