Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो को आज नई दिल्ली में संसद महारत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद बिद्युत बरण महतो को आज नई दिल्ली में संसद महारत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बिद्युत बरण महतो को आज नई दिल्ली में संसद महारत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र,प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया ।17वें में लोकसभा में निरंतर 5 वर्ष तक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि प्राइम पॉइंट फाउंडेशन के द्वारा गठित संसद रत्न अवार्ड समिति के द्वारा इस पुरस्कार के लिए विगत 14 वर्षों से उत्कृष्ट सांसदों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी ।संसदीय कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए एवं सक्रिय भागीदारी के लिए सांसद के कार्यों का विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचना से समुचित मूल्यांकन के पश्चात इसके लिए चयन किया जाता है। इस बार के चयन समिति में चेयरमैन के रूप में संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं सह चेयरमैन के रूप पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति शामिल थे । सांसद महारत्न पुरस्कार के लिए सांसद बिद्युत बरण महतो के अतिरिक्त एन के प्रेमचंद्रन, (आरएसपी) केरला ,अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) पश्चिम बंगाल एवं डॉक्टर हिना गावित (बी जे पी)महाराष्ट्र से सम्मानित किया गया । आज मुख्य रूप से मुख्य रूप से सम्मानित करने वालों में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ,तेलंगाना के राज्यपाल महामहिम डॉक्टर श्रीमती चमेली साईं सुंदर राजन एवं गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश संजय किशन कॉल उपस्थित थे।
    पुरस्कार मिलने के पश्चात सांसद श्री महतो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी थी उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास उन्होंने किया है। जमशेदपुर लोकसभा की जनता का आवाज बनने का काम उन्होंने किया है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के हर छोटी बड़ी मामले को उन्होंने पूरे शिद्दत के साथ संसद के पटल पर रखा है और उसका निराकरण करने का प्रयास किया है। उन्होंने इस पुरस्कार को एक बार पुनः जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के समस्त जनता को समर्पित किया ।उन्होंने कहा यह पुरस्कार उनके प्यार और स्नेह का परिणाम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरुपति संस्था की तरफ से सरस्वती पूजा अनिल सूर पथ, कदमा, जमशेदपुर के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया
    Next Article मधुआबेड़ा में सरस्वती पूजा पर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी‌ को किया गया पुरस्कृत

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.