Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री, झारखंड चम्पाई सोरेन का 09 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन प्रस्तावित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री, झारखंड चम्पाई सोरेन का 09 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन प्रस्तावित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री, झारखंड चम्पाई सोरेन का 09 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन प्रस्तावित

    *प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल*

    *जिला दण्डाधिकरी सह उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों के साथ किया बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच प्रमंडल स्तरीय स्वीकृति पत्र वितरण समारोह 09 फरवरी को प्रस्तावित है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री चम्पाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । प्रमंडल स्तरीय इस समारोह में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के अबुआ आवास योजना के लाभुक शमिल होंगे। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच प्रथम किश्त की राशि जारी की जाएगी जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा।

    माननीय मुख्यमंत्री. झारखंड के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं । इसी क्रम में जिला दण्डाधिकरी सह उपायुक्त श्री मजूनाथ भजन्त्री ने आवासीय कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होने पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समय में तैयारियों को मूर्त रूप देने हेतु निर्देशित किया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभुकों के संख्या की समीक्षा की तथा उनके आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था आदि तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होने तीनों जिला के लाभुकों को लेकर आने वाली बसों के उचित पार्किंग, कार्यक्रम स्थल में चलंत शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

    राज्य सरकार आवासविहीन, कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं सहित पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है । इस योजना के अंतर्गत कोल्हान प्रमंडल में 2,92,624 परिवारों को चिन्हित किया गया है जिसमें पूर्वी सिंहभूम के 1,05,810, पश्चिमी सिंहभूम के 1,03,319 तथा सरायकेला खरसांवा से 83495 परिवार शामिल हैं ।

    प्रथम फेज में 24,827 जिनमें पूर्वी सिंहभूम के 8138, पश्चिमी सिंहभूम के 10,252 तथा सरायकेला खरसांवा के 6437 को अबुआ आवास योजना आवंटित करते हुए प्रथम किश्त जारी की जाएगी। लाभुकों को प्रथम किश्त में तीस हजार रू., दूसरे किश्त में पचास हजार रू., तीसरे किश्त में एक लाख रू. तथा चौथे और अंतिम किश्त के रूप में बीस हजार रूपए प्रदान की जाएगी।

    राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना में प्रति यूनिट आवास की सहायता राशि 4 किश्तों में कुल 2.00 लाख रूपए होगी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM) या किसी अन्य समर्पित स्रोत के साथ अभिसरण के माध्यम से शौचालय निर्माण के लिए सहायता दिये जाने का प्रावधान है।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिंदे सरकार का कानून धार्मिक आजादी पर हमला : कुलबिंदर
    Next Article भारत यात्री करुणा मिश्रा एवं पूर्व विधायक सुजान सिंह चौहान पहुंचे जमशेदपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत

    Related Posts

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.