Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज रफ्तार ट्रक ने लिया 4 वर्षीय बच्चे का जान,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, बीडीओ तथा सीओ पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त कर किया शांत
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    तेज रफ्तार ट्रक ने लिया 4 वर्षीय बच्चे का जान,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, बीडीओ तथा सीओ पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त कर किया शांत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित, प्रतिनिधि।
    शनिवार की दोपहर घटित एक दर्दनाक घटना में एक तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने एक चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खैरबोना निवासी रंजीत सोरेन का 4 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोरेन आसनसोल दुमका मुख्य सड़क पार कर अपने खलिहान की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुंडहित की ओर से तेज गति से आ रहे एलपी ट्रक द्वारा उसे सड़क पर ही कुचल दिया गया जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। बच्चे को कुचलने वाला एलपी ट्रक भागने में सफल रहा है। दुघर्टना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आसनसोल दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। और मुआवजे की मांग को लेकर कुंडहित पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा अंचलाधिकारी अमित किस्कू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बूझकर शांत किया तथा जाम खत्म करवाया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी मुआवजा होगा वह उन्हें दिलाया जाएगा साथ ही हर संभव मदद की जाएगी वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी परिजनों को लाभान्वित किया जाएगा। मौके पर मृतक बच्चे के दाह संस्कार के लिए अधिकारियों द्वारा कुछ नगद रुपए भी परिजनों को मुहैया कराए गए। वार्ता के दौरान मृतक बच्चे के परिजनों एवं ग्रामीणों के अलावे मौके पर भाजपा, सीपीआई, आजसू सहित विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण चौधरी के द्वारा प्रखंड सभागार में नगर पंचायत जामताड़ा नगर परिषद मिहीजाम एवं जामताड़ा प्रखंड के डीलरों के साथ समीक्षा बैठक की गई
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव मनिंदर चौधरी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिजनों के प्रति जताई संवेदना

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.