झारखंड आंदोलनकारी,झामुमो जिला कार्यालय के सचिव एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जामताड़ा के वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबिन्द्रनाथ महतो ने जामताड़ा साइडिंग रोड स्थित उनके आवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पार्टी के शुरुवात दिनों के साथी एवं एकसाथ झारखंड आंदोलन में कई बार जेल गए थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
साथ ही कहा की वशिष्ठ जी ने पार्टी के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनके पार्टी के प्रति त्याग, बलिदान एवं समर्पण को कभी भी भुलाया नही जा सकता। माननीय महोदय ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर जिला सचिव परेश यादव, अशोक मंडल, रबि दुबे, शाकेश सिंह,अब्दुल मन्नान अंसारी, सादिक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।