Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वनोत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, इसके लिए सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करने की जरूरत – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वनोत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, इसके लिए सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करने की जरूरत – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह अध्यक्ष, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0, जामताड़ा, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एस०जी०एस०वाई० प्रशिक्षण भवन, जामताड़ा में आहूत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    ∆ *संघ का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं वनोपज के व्यापार से बिचौलियों को पूर्ण रूप से समाप्त कर इसका लाभ अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनके द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित वनोत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलवाना है – उपायुक्त*

    वनोत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, इसके लिए सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करने की जरूरत – उपायुक्त

    आज दिनांक 15.04.2023 को उपायुक्त सह अध्यक्ष, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0, जामताड़ा, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित एस०जी०एस०वाई० प्रशिक्षण भवन, जामताड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०),जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी,जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं अनुषंगी गतिविधियां तथा वनोपज के व्यापार से बिचौलियों को पूर्ण से समाप्त कर इसका लाभ अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनके द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलवाना है। उन्होंने कहा कि कृषि से वनोपज जुड़ा हुआ है, गांव में रहने वाले ग्रामीण अपनी अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि कार्यों के साथ साथ वनोत्पादों का संग्रह कर बिक्री करते हैं, लेकिन खुदरा बिक्री एवं बिचौलिए के कारण उन्हें उचित कीमत नहीं मिल पाता है। इसमें अगर देखें तो कृषि उपज के अलावा इमली, महुआ, साल बीज, पत्ते, लाह, करंज, चिरौंजी सहित कई प्रकार के अन्य वनोत्पाद हैं, जिसका उचित मूल्य वहाँ के ग्रामीणों को नहीं मिल पाता। बिचौलिये इनसे कम दाम में खरीदकर इसे बाजार में अधिक मूल्य में बेच दे रहे हैं। इन उत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, उनके जीवनस्तर में सुधार आ सके, इसके लिए हमें सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करना है। ताकि ग्रामीण स्तर पर लोगों के जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव हो सके।

    राज्य सरकार द्वारा सहकारी संस्थाओं में सामंजस्य, दिशा निर्देश और योजना कार्यान्वयन के लिए सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का गठन किया गया है। जिसमें जिले के सभी लैंपस को जोड़कर किसानों एवं ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जिले के लैंपसो को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने लैंपस को क्रियाशील बनाएं।

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहकारी संघ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी साथ ही सभी लैंपसों को परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य बनाकर कार्य करने हेतु अपील किया।

    जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया की सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज संघ का उद्देश्य कृषि एवं अनुसंगी गतिविधियों तथा वनोपज के व्यापार से ठेकेदारी प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त कराना, अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनके द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलवाना, कृषि एवं वनोपज जैसे धान, गेहूं,सब्जी-फल, लाह, ईमली, कोदो, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, साल, आंवला, महुआ, करंज, हर्रे, बहेड़ा, रेशम आदि का उत्पादन,संकलन,अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित करना, क्रय-विक्रय एवं वितरण की ऐसी व्यवस्था करना जिससे कि सदस्यों को सर्वोत्तम लाभ मिले। जिले में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज प्रोजेक्ट का सफल क्रियान्वयन हो सकेगा, जिला प्रशासन के द्वारा इस दिशा में आवश्यक प्रयास किये जा रहे है।

    वहीं कार्यशाला में आए हुए लैम्पस अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रशिक्षक के द्वारा वनोपज के गठन के कारक के साथ साथ इसकी संगठनात्मक संरचना आदि पर विस्तार से जानकारी दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी,जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसम्मानित किए गए गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थी
    Next Article ऑफिस क्लर्क प्रीति तिवारी और कंप्यूटर शिक्षिका शिल्पा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया

    Related Posts

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.