Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Dumka:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
    Breaking News झारखंड

    Dumka:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

    बैठक में उपायुक्त ने समाज कल्याण के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा निदेश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप सभी योग्य लाभुकों को विभाग की योजनाओं से आच्छादित करें।

    उपायुक्त ने सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि मिशन मोड में प्राप्त लक्ष्य के आलोक में योग्य लाभुकों को उक्त योजना से आच्छादित करें।उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड को उक्त योजना के तहत लक्ष्य प्राप्त है सभी प्रखंड जल्द से जल्द लाभुकों को उक्त योजना से जोड़ने का कार्य करें।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण करें।आंगनबाड़ी की कमियों को चिन्हित करते हुए उसे दूर करने का कार्य करें।उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी समीक्षा की एवं निर्धारित लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने का निदेश दिया।

    उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल,शौचालय तथा विधुत के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की एवं निदेश दिया कि वैसे भवन जहाँ अब तक पेयजल,शौचालय तथा विधुत की व्यवस्था नहीं है की सूची तैयार कर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

    उपायुक्त ने बैठक में वीएचएसएनडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं निदेश दिया कि वीएचएसएनडी के दौरान सभी आवश्यक जांच निश्चित रूप से की जाय। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम नहीं रहे इसके लिए सभी सेविका को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। अगर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम होगी तो आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं सफल नहीं होंगी।निदेश दिया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति निरंतर कम पायी जाती है उस आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाय।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप में गलत एंट्री करने वालों को चिन्हित करते हुए निर्माण अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बेसिक फर्नीचर उपलब्ध रहे इसे सुनिश्चित करें। निदेश दिया कि प्री स्कूल कीट के लिए एस्टीमेट तैयार करें।

    बैठक में उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जमशेदपुर जो केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण वर्गीकरण के अनुसार मध्यम श्रेणी का चिड़ियाघर है
    Next Article Dumka:उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक आयोजित की गयी

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.