Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में फरियादियों से की मुलाकात, सभी को दी नववर्ष की शुभकामनायें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में फरियादियों से की मुलाकात, सभी को दी नववर्ष की शुभकामनायें

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में फरियादियों से की मुलाकात, सभी को दी नववर्ष की शुभकामनायें

    *सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी, कई आवेदनों पर हुआ ऑन द स्पॉट समाधान*
    ———————–

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया । इस मौके पर उन्होने सभी फरियादियों को नव वर्ष की शुभकामनायें दी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली । उन्होने फरियादियों से उनके ग्राम पंचायत के सुयोग्य लोगों को सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी, आवास, शौचालय आदि योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली तथा योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए प्रेरित करने की बात कही ।

    जनता दरबार में आए घाटशिला अनुमंडल के एक फरियादी ने हाथियों के उत्पात की समस्या, कंपनी में मजदूरी भुगतान संबंधी समस्या को रखा जिसपर मौके पर श्रम अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बुलाकर यथोचित कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया गया । भूमि पर दखल कब्जा हटाने, बच्ची को गोद लेने का आवेदन, भूमि विवाद, बाल सुधार गृह में मारपीट का मामला आया । बाल सुधार गृह में मारपीट मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने मौके पर बाल सुधार गृह के प्रभारी को बुलाकर आरोपी बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात में ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के प्रतिनिधि ने सामुदायिक भवन बनाने, शौचालय बनाने की मांग रखी जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया । साथ ही ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के प्रतिनिधि से इच्छुक लोगों की एक सूची जमा करने को कहा गया जिन्हें रोगजारपरक प्रशिक्षण दिलाते हुए आय सृजन की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएंगे । नौकरी की मांग लेकर पहुंची एक अन्य फरियादी की बुजुर्ग मां को मौके पर विभागीय पदाधिकारी को बुलाकर राशन कार्ड, फरियादी के लिए क्रेडिट लिंकेज तथा रोजगार से जोड़ने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर आश्वस्त किया गया। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो मौजूद रहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनाथों के नाथ कांठा सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, राष्ट्रपति पुरस्कार से हो चुके सम्मानित; अपने अनाथालय में ही ली अंतिम सांस
    Next Article आनंद मार्ग के विश्व मंच पर सुनील आनंद एवं बेटी प्रियल आनंद जन सेवा के लिए श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत के हाथों सम्मानित हुए

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.