पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र कोने कोने तक पहुंचा येंगे- पवन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पीएम विश्वकर्म योजना का संयोजक नियुक्त किया गया है . यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महानगर भाजपा के अध्यक्ष गुंजन यादव ने की है . संयोजक नियुक्त किए जाने पर पवन अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि दी गई जिम्मेवारी का वे बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे . उनकी कोशिश होगी कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने तक पीएम विश्वकर्मा योजना को पहुंचाया जाए. इस काम में वह सभी मंडल अध्यक्षों के सहयोग से असंगठित कामगारों को जोड़ेंगे ताकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके. भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके में वह अकुशल कारपेंटर, राजमिस्त्री ,मिट्टी का बर्तन बनाने वाले कुंभकार सहित अन्य कारीगरों को चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण देकर स्किल्ड बनाया जाएगा . अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक कामगार को ₹500 प्रतिदिन मिलेगा. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा . सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कामगारों को सरकार सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराएगी ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सके. वह प्रयास करेंगे कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके.

