भाजपा नेत्री विथिका झा ने 50 मरीजों को नि: शुल्क इलाज हेतु बस से भेजी आईक्यूसीटी हॉस्पिटल मेडीकल कॉलेज दुर्गापुर, नाला विधानसभा क्षेत्र के लोग बीथिका झा का कर रहे हैं प्रशंसा
जामताड़ा: आज नाला विधानसभा के लगभग पचास गरीब, असहाय मरीजों को इलाज कराने हेतु भाजपा नेत्री सह समाजसेवी बीथिका झा ने आईक्यूसीटी हॉस्पिटल मेडीकल कॉलेज दुर्गापुर बस से भेजी। मौके पर बीथिका झा ने कही कि सभी मरीजों का नि: शुल्क इलाज कराया जाएगा।किसी भी मरीज को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।आपको बता दें कुंडहित से सभी मरीजों को बस में चढ़ाया गया,जिसको दूर्गापुर हॉस्पिटल ले जाया गया। बीथिका झा ने कही कि सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा धर्म है। मनुष्य होकर अगर मनुष्य का काम न आए तो वह फिर मनुष्य काहे का। वहीं बीथिका झा के इस पहल का पूरे नाला विधानसभा क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।लोग इस पहल की सराहना करते नजर आए।