Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो तथा जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में किया सरकारी परिसंपत्ति का वितरण
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो तथा जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में किया सरकारी परिसंपत्ति का वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2023Updated:November 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न पंचायतों/वार्डो में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो ने भ्रमण कर नाला के पैकबड़ एवं फतेहपुर के धसनियां में आयोजित शिविर में लोगों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण*

    जामताड़ा के पियालसोला पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया, शिविर का किया भ्रमण

    शिविर के माध्यम से लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी; कई लाभुकों की समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान।

    आज दिनांक 30.11.2023 को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के विभिन्न वार्डो में सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    जिसमें जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी, जामताड़ा के पियालसोला, नाला प्रखंड के पैकबड़ एवं फतेहपुर प्रखंड के धसनियाँ सहित नगर पंचायत जामताड़ा के पट्टाजोरिया धर्मशाला दुमका रोड जामताड़ा में शिविर आयोजन किया गया।

    नाला के पंचायत भवन परिसर, पैकबड़ एवं फतेहपुर के पंचायत भवन प्रांगण धसनियाँ में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो द्वारा शिविर में उपस्थित होकर सभी स्टालों का बारी बारी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    वहीं जामताड़ा के पियालसोला पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने लाभुकों से बात चीत शिविर का लाभ लेने के लिए अपील किया एवं परिसंपत्ति वितरण किया गया।

    इस कार्यक्रम के दौरान सभी शिविरों में विभिन्न विभागों/कार्यालयों के करीब 22 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें अबुआ आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत, समाज कल्याण, निर्वाचन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल जीवन मिशन, कल्याण, वन एवं पर्यावरण, जेएसएलपीएस, श्रम, आधार पंजीयन एवं करेक्शन, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा (सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण एवं राशन वितरण संबंधित) एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल कैंप के माध्यम से लाभुकों का स्वास्थ्य जांच लगा गया एवं दवाओं का वितरण किया गया। वहीं योग्य लाभुकों को कैंप में ही अहर्ता के अनुसार योजना से जोड़ा गया। जिससे लाभुकों के द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया।

    वहीं लोगों के लंबित समस्याओं को ऑनलाइन एंट्री करते हुए उसका रजिस्ट्रेशन नंबर लाभुक को दिया जा रहा है, जिससे वो अपने आवेदन की स्थिति को स्वयं ट्रैक कर सकते हैं।

    इस मौके पर सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल्पवास मेला सिमरिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने किया पुरस्कृत 
    Next Article जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई,4 साइबर अपराधी गए जेल

    Related Posts

    झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा

    May 13, 2026

    शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ने का ऐलान

    May 13, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा

    शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ने का ऐलान

    जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    कुंडहित में केसीसी कैंप आयोजित, 191 किसानों ने किया आवेदन

    पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को झारखंड विधानसभा में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

    जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

    जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा

    जामताड़ा में पर्यटन, खेल और जिला योजना कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी के निर्देश

    माधव लाल सिंह जी के निधन पर प्रतिक्रिया

    सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.