जिला कृषि कार्यालय जामताड़ा द्वारा नाला प्रखंड अंतर्गत एग्री स्मार्ट विलेज जगन्नाथपुर में दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रमुख नाला श्रीमती कलावती मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि श्री वासुदेव हांसदा , सदस्य बीस सूत्री श्री जनार्दन भंडारी, मुखिया , श्रीमती सोनामुखी सोरेन , प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री निमाईं देवांसी, बीटीएम श्री सुजीत कुमार सिंह की उपास्थित में हुआ। सर्वप्रथम माननीय सभी जनप्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ प्रमुख महोदया कलावती मुर्मू द्वारा उपस्थित सभी किसानों को कृषि की नई तकनीक को अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए बताया गया की, किसान खेती में आधुनिक कृषि को अपनाएं एवम उच्च कोटि के बीज एवम कृषि यंत्रों का प्रयोग करे, जिससे उनकी फ़सल की उपज एवम आमदनी दोनों में वृद्धि होगी। बीस सूत्री सदस्य द्वारा महिला किसानों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने हेतु प्रोताहित किया गया, बताया गया कि महीला किसानों का वर्तमान कृषि में बहुत योगदान है। बीटीएम सुजित कुमार सिंह के द्वारा एग्री टेक स्मार्ट विलेज जगगनाथपुर में प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी किसानों को प्रशिक्षण से संबंधित सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, इस क्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को खेती में वैज्ञानिक पद्धति अपनाने पर जोड़ देना रहेगा, ताकि यहां के किसान नई तकनीक से रूबरू हो सके। आज के प्रषिक्षण क्रम में किसानों को जैविक खेती आपनाने की सलाह दी गई। बताए गया कि रासायनिक खाद एवम उर्वरक हमारे स्वस्थ्य को दिन वा दिन पर बुरा असर डाल रहें हैं, जिससे हम अनेक बीमारियों का शिकार होते जा रहें है। वर्तमान समय में जैविक खाद्य पदार्थों की मांग बाजार काफी ज्यादा है, किसान जैविक फसल उत्पादन कर अच्छी आमदनी कर सकते है। एग्री टेक स्मार्ट विलेज के किसान यदि जैविक खेती अपनाएं तो काफी अच्छा संदेश जायेगा, जिससे की अन्य गांव के किसान प्रेरित होकर जैविक खेती करने लगेंगे। प्रखंड कृषि पधाधिकारी द्वारा किसानों को KCC से संबधित जनकारी दी गई एवम इस गांव के सभी किसानों को आने वाले समय में जोड़ने की बात बताया गया। इस औसर पर किसान शिबू गैराइ, बीपाड मोहली, सोनाली गोराई,सीआरपी वासुदेव गोराई इत्यादि मौजूद थे।