Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास हुए शामिल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका निशा पांडेय एवं ममता राउत के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास हुए शामिल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका निशा पांडेय एवं ममता राउत के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 20, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास हुए शामिल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका निशा पांडेय एवं ममता राउत के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से रविवार शाम आयोजित छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखा। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी व अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका निशा पांडेय, सुर संग्राम की विजेता एवं ख्याति प्राप्त गायिका ममता राउत एवं जमशेदपुर की उभरती गायिका स्नेहा मिश्रा व डेजी ठाकुर ने छठ लोकगीत एवं भक्ति गीतों से सभी लोगों का मन मोह लिया। गायिका निशा पांडेय ने जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और करतल ध्वनि से सरहाना करते हुए अभिनंदन किया। छठ पर्व से जुड़े गीत ‘छठी माई दे देतु ललनवा’ एवं ‘बहंगी उठायी मोदी जी- योगी जी’ समेत अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं, सुर संग्राम की विजेता एवं मशहूर लोक गायिका ममता राउत ने ‘बहंगी लचकत जाए’ एवं ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ जैसे लोकप्रिय छठ गीतों से संमा बांध दिया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित होकर कार्यक्रम के अंतिम कड़ी तक मंच के समीप डटे रहे। आयोजन संजीवा इवेंट्स के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई।

    कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में आस्था एवं विश्वास के प्रतीक पर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। रघुवर दास ने देशवासियों एवं झारखंडवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर से आराधना करता हूँ कि आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि देश ही नही बल्कि पूरे विश्व भर के जनमानस छठ पूजा को पूरी भक्ति और शक्ति के साथ मनाते हैं। छठ महापर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सर्वोच्च उदाहरण है जिसमें सभी लोग जाति, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर एक साथ पर्व की खुशियां मनाते हैं। इसमें प्रयोग की जाने वाली पूजन सामग्री सभी वर्गों के लोगों के द्वारा मिलकर तैयार किया जाता है। कहा कि उन्होंने जीवन में कभी कुछ मांगा नही है, शीतला माता की असीम कृपा और ईश्वर के दूसरे स्वरूप जनता के आशीर्वाद से सामान्य और संघर्षरत मजदूर को जमशेदपुर की जनता ने लगातार प्यार और आशीर्वाद प्रदान किया। इसी की बदौलत एक गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार सुशासन और विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर उन्होंने झारखंड में पांच वर्ष तक सफलतापूर्वक सरकार चलाकर लोगों की सेवा की।

    श्री दास ने कहा कि शीतला माता और छठी मैया के आशीर्वाद से अब कलियुग के भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी की पावन भूमि ओडिशा राज्य की सेवा करने का अवसर मिला है। कहा कि वे संवैधानिक दायरे में रहकर ओडिशा और झारखंड की जनता के आशा एवं आकांक्षा को पूर्ण करने की दिशा में पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे। श्री दास ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कलाकार एक दिन में नही बनते हैं। कलाकर वही बनते हैं जिनमें दैवीय शक्ति होती है और इसके पीछे वर्षों की तपस्या और साधना छिपी होती है। संगीत और भजन भी छठ पूजा व अन्य पूजा में भगवान की आराधना करने का साधन होते हैं। महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सूर्य मंदिर समिति के तमाम पदाधिकारी व सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति ने कोई विवाद में ध्यान ना देकर शांतिपूर्ण तरीके से छठ महोत्सव सम्पन्न कराने सराहनीय निर्णय लिया जिसके लिए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में यूँ ही संलग्न होकर अपने दायित्वों का सदैव निर्वहन करती रहेगी। कहा कि छठ पूजा में विघ्न डालने वालों का कल्याण छठी मैया जरूर करेगी। सूर्य मंदिर समिति धर्म और संस्कृति संरक्षण के कार्यों को पूरे भक्तिभाव से जारी रखेगी।

    इससे पहले, सूर्य मंदिर समिति की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंच संचालन समिति के वरीय सदस्य दिनेश कुमार ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, आनंद बिहारी दुबे, शिवशंकर सिंह, मुन्ना अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, प्रेम झा, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, कृष्णमोहन सिंह, शशिकांत सिंह, प्रमोद मिश्रा, कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, बोलटू सरकार, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, बिमल बैठा, अशोक सामंत, रॉकी सिंह, कुमार अभिषेक, गौतम प्रसाद, निर्मल गोप, राम मिश्रा, ओम पोद्दार, राज शर्मा, सोनू श्रीवास्तव, निकेत सिंह, धनेश्वर सिंह, तजिंदर सिंह जॉनी, अमिश अग्रवाल, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, राकेश राव, छक्कन चौधरी, उमेश गिरी समेत काफी संख्या में अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतैलिक साहू महासभा ने की छठ व्रतधारियो की सेवा
    Next Article साकची मे पांच-दिवसीय प्रभात फेरी 22 नवंबर से

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.