विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य पर सिदगोड़ा, चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित होने वाले बाल मेला -2023 का उद्घाटन दिनांक 20 नवंबर, 2023 को अपराह्न 4 बजे होगा। मेला का उद्घाटन करने के लिए खेल जगत में अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठा रखने वाले दो व्यक्तित्व शामिल होंगे, जिसमें से एक उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य वक्ता होंगे। इनमें से एक श्री भोलानाथ सिंह है जो कुश्ती के अंतराष्ट्रीय कोच हैं, हाॅकी इंडिया के महासचिव हैं, हाॅकी झारखंड के अध्यक्ष हैं और आशियान हाॅकी महासंघ के उपाध्यक्ष हैं।
दूसरे खेल जगत के प्रसिद्ध व्यक्तित्व डाॅ. मधुकांत पाठक हैं जो वर्तमान में एथलेटिक्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के कोषाध्यक्ष हैं, झारखंड आॅलंपिक एसोसिएशन के महासचिव हैं और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त ये बाॅलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय कोच भी रहे हैं।
उनके साथ ही झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री सुनील कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारी भी मेला के उद्घाटन सत्र में उपस्थित होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय करेंगे।