Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथ, समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथ, समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथ, समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    *स्काउट एंड गाइड की टीम ने समाहरणालय से जुबली पार्क तक किया मार्च पास्ट, एसडीएम धालभूम एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने दिखाई हरी झंडी*
    ————————

    लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्काउट एंड गाइड की टीम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । सभागार में उपस्थित सदस्यों ने शपथ लिया कि- मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हू कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं ।

    इस मौके पर समाहरणालय से स्काउट एंड गाइड की मार्च पास्ट टीम को एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मार्च पास्ट समाहरणालय से जुबली पार्क होते हुए वापस समाहरणालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेघड़ा थाना क्षेत्र के अजगरबर विनलपुर गाँव में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना को पुलिस ने किया विफल ।
    Next Article श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति ने छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान, जुगशालई नगर परिषद के पदाधिकारी मोटाय बानरा,जुगशालाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार,यातायात प्रभारी संगीता कुमारी, समाजसेवी सुनील कुमार हुए शामिल

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.