झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनियंत्रित ट्रक के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मृत्यु और पांच लोगों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। रियाजुद्दीन खान ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
कांग्रेस नेता और शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि वो दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिवार को पांच पांच लख रुपए का मुआवजा दे और घायलों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा दे।