आपसी विवाद में बाप बेटा को जामताड़ा एसपी के निर्देश पर कर्माटांड़ पुलिस ने भेजा जेल, देसी मास्केट बरामद
जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के देवालबाड़ी गांव में राजू मंडल और उनका बेटा अनिल मंडल घर पर दोनों बाप बेटा में लड़ाई झगड़ा हो रही है एवं खून खराबा होने की संभावना है।गुप्त सूचना मिली कि राजू मंडल अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखा है।एसपी अनीमेश नैथानी के निर्देश पर करमाटांड़ थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव के नेतृत्व में छापामारी किया गया । छापामारी के क्रम में पाया कि उक्त दोनों बाप बेटा राजू मंडल एवं अनिल मंडल आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। राजू मंडल अपने हाथ में फरसा एवं उनका लड़का अनिल मंडल हाथ में लाठी लिए हुए था तथा आपस में एक दूसरे को जान मारने की बात कर रहे थे। तत्पश्चात दोनों के बीच झगड़ा को शांत कराया गया तथा राजू मंडल एवं अनिल मंडल के घर की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में घर के स्टोर रूम में छुपा कर रखे गए एक देसी मास्केट बंदूक बरामद कर जप्त किया गया तथा राजू मंडल एवं अनिल मंडल के हाथ से फरसा एवं लाठी को भी जप्त किया गया। थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव ने कहा कि इस संबंध में कर्माटांड़ थाना कांड संख्या 96/23 धारा 25 (1-b ) a/26 आर्म्स एक्ट 1959 दर्ज किया गया । दोनों बाप बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। राजू मंडल पूर्व में नारायणपुर थाना कांड संख्या 33/ 21 में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। छापामारी दल में थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव के अलावा पुअनी राजेंद्र उरांव सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।