Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम की जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर 28 मार्च को फतेहपुर में झामुमो की होगी बैठक, नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सीएम की जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर 28 मार्च को फतेहपुर में झामुमो की होगी बैठक, नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 25, 2023Updated:March 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम की जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर 28 मार्च को फतेहपुर में झामुमो की होगी बैठक

    जामताड़ा गांधी मैदान में 5 अप्रेल को सीएम संथाल जोहार यात्रा की करेंगे शुरुआत

    जामताड़ा
    संथाल में ख़तियानी जोहार यात्रा आगामी 5 अप्रेल को जामताड़ा गांधी मैदान से शुरुआत हो रही है। सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन जामताड़ा के गांधी मैदान से ख़तियानी जोहार यात्रा शुरू करेंगे। जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर फतेहपुर सालबागान में 28 मार्च को एक बैठक रखी गई है, जिसमे मुख्य रूप से नाला विधायक सह विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो उपस्थित रहेंगे। झामुमो के फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जामताड़ा से 5 अप्रेल को ख़तियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम आयोजित है, इसे लेकर तैयारी बैठक 28 मार्च को फतेहपुर सालबागान में रखी गई है। बैठक विधान सभाध्यक्ष सह नाला विधायक के अलावे पंचायत सचिव, अध्यक्ष, केंद्रीय समिति सदस्य सहित सभी सक्रिय कार्यकर्तागण को आमंत्रित किया गया है।

    प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सूबे में झामुमो गठबंधन की सरकार सभी वर्गों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन विरोधी पार्टी विकास कार्य सहित नियोजन नीति, खतियान आधारित नियोजन नीति पर अड़चने डाल रही है। विरोधी कभी खतियान आधारित नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं तो कभी वर्तमान नियोजन का विरोध करते हैं। किसी पर उनकी सहमति नही मिल रही है, जिस कारण प्रदेश के युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार 1932 का खतियान आधारित नियोजन नीति पर कायम था और रहेगी।
    श्री महतो ने कहा प्रदेश के सभी सरकारी कर्मियों की समस्या लगभग समाप्त किया गया है। पुलिस को छुट्टी नही मिलती थी, जो इस सरकार में उन्हें इसका लाभ दिया गया। होम गार्ड का बेतन बढ़ाने का विचार कर रही है। पारा शिक्षकों के वेतन बढ़ाया गया। सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से जोड़ा गया। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के मानदेय को बढ़ाया गया। सिर्फ नियोजन नीति को भाजपा अड़चने डाल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुरामडीह टावर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय जोहार नाइट में झारखंड,बंगाल,उड़ीसा के बीस से अधिक सांस्कृतिक दल नृत्य,(डांस)और कल इंडिया गोट टैलेंट की सेकेंड रनरअप टीम ” बॉम्ब फायर क्रू” लाइव परफॉमेंस देंगे ।
    Next Article असलहा कारोबारी सिमरपाल सिंह को उत्तरप्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    May 10, 2025

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    May 10, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.