Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटजी सूत्रण हेतु जिला स्तरीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटजी सूत्रण हेतु जिला स्तरीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटजी सूत्रण हेतु जिला स्तरीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन

    *उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर चिंतन शिविर का किया शुभारंभ*
    ————————-

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अन्तर्गत जिला सभागार में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटजी सूत्रण हेतु जिला स्तरीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया । अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, डीआईओ श्री किशोर प्रसाद, बीडीओ मुसाबनी श्रीमती सीमा कुमारी, सीओ श्री राजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिन्दी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

    नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा मुसाबनी प्रखण्ड को आकांक्षी प्रखण्ड के रूप में चिन्हित किया गया है। चिंतन शिविर का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। चिंतन शिविर में ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी तैयार किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई । नीति आयोग द्वारा देशभर में आकांक्षी प्रखंड के रूप में कुल 500 प्रखंड का चयन किया गया है, जिनमें झारखंड राज्य के कुल 34 प्रखंड शामिल है। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिला का मुसाबानी प्रखंड भी आकांक्षी प्रखंड के रूप में शामिल है ।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुसाबानी प्रखंड में उपलब्ध संसाधनों पर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रखंड का सर्वांगीण विकास कैसे हो, इस पर हमें मंथन करने की आवश्यकता है। नीति आयोग द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक विकास के इंडिकेटर पर कार्य किया जाना है ।

    चिंतन शिविर में प्रेजेंटेशन के माध्यम से ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी को लेकर कई प्रमुख बिंदुओं पर उपस्थित पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए गए। इस दौरान उन्होंने मुसाबानी प्रखंड के भौगोलिक क्षेत्रफल एवं प्रखंड में मौजूद चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, आधारभूत संरचना समेत अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा आम जनता को केन्द्रबिंदु में रखकर सभी इंडिकेटर में और बेहतर कैसे किया जा सकता है इसे लेकर विभिन्न विभागों की भूमिका एवं उनके दायित्व पर विचार विमर्श किया गया।

    इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अल्का पन्ना, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री निशु कुमारी, जेएसएलपीएस तथा अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी/ प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को चाकुलिया आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article झारखण्डी भाषा खतियानी संघर्ष समिति जामताड़ा का बैठक गांधी मैदान में आयोजित संगठन विस्तार हेतु की गई चर्चा

    Related Posts

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    May 12, 2025

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.