Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 करोड की प्राक्कलन राशि को 250 करोड प्रति कि मी बना कर सड़क निर्माण के नाम पर राजस्व लुटा गया मोदी सरकार में, पकडा कैग ने – बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    18 करोड की प्राक्कलन राशि को 250 करोड प्रति कि मी बना कर सड़क निर्माण के नाम पर राजस्व लुटा गया मोदी सरकार में, पकडा कैग ने – बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *”भारत जोड़ो यात्रा से थर्रा गई है मोदी सरकार, अब कुछ दिन का ही मेहमान, देश को सम्भालने आ रहे है राहुल गाँधी : बन्ना गुप्ता”*

    *18 करोड की प्राक्कलन राशि को 250 करोड प्रति कि मी बना कर सड़क निर्माण के नाम पर राजस्व लुटा गया मोदी सरकार में, पकडा कैग ने – बन्ना गुप्ता*

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के सफल होने के खुशी में बारीडीह चौक से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं मुख्य अतिथि माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के अगुवाई में विशाल पदयात्रा शुभारंभ होकर सिदगोड़ा बाजार गढ्ढा मैदान में पहुँच कर सभा में तब्दील हो गई।
    भारत जोड़ो यात्रा सभा का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार में आई है। तब से आम जनता महंगाई से और शिक्षित युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, मोदीजी देश चलाने में असफल साबित हुए है।
    इस भारत देश को सिर्फ राहुल गाँधी जी ही चला सकते है। राहुल गाँधी जी सब को एक साथ लेकर चल सकते है। राहुल गाँधी जी ने यु ही 4 हजार कि मी पैदल यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक नही कर दी, इसके पीछे हम लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने का उद्देश्य है। आज भारत में घृणा का माहौल एक विशेष दल के द्वारा फैलाया जा रहा है, जिसके कारण एक आदमी दुसरे के जान का दुश्मन हो गये है। भारत में कभी भी नफरत का माहौल नही होना चाहिए। दूसरी तरफ महंगाई ने हर घर के रसोई घर तक तांडव मचा दिया है। मोदी सरकार ने हर घर को हिला कर रख दिया है। कहीं निजी स्वार्थ के लिए इतना महंगाई की जाती है क्या, देश से बड़ा और सरकार से बड़ा हो गये है क्या अडानी और अंबानी कि उनके कहने से मुनाफाखोरी के लिए महंगाई बढ़ा दी जाएगी। अब ऐसा प्रधानमंत्री देश को नही चाहिए। इस देश में किसानों को मारा जा रहा है और 750 से अधिक किसान आंदोलन के दौरान मृत हुए। कुछ पर गाड़ी चढा कर मार दिया गया। बेरोजगारी का आलम नौजवानों के लिए मोदी सरकार में अभिशाप बन गई है। कही ऐसा होता है क्या कि औने पौने किमत पर सरकारी उपक्रम को बेच दिया जाए। तो नौजवान नौकरी कहाँ करेंगे। मोदी जी के राज में न्याय भी मिलना आसान नही है, भारत के जितने भी विपक्ष के नेता है, उन्हें इडी, सीबीआई भेज कर फंसाने और जेल भेजने के लिए कार्य की जा रही है। प्रेस मिडिया को गुलाम बना कर रख लिए है। उनका हिम्मत नही है कि मोदी जी के सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर सके या लिख सके। हद तो तब हो गई जब *कैग* ने लोकसभा में ये रिपोर्ट पेश किया कि एक कि मी सड़क निर्माण 18 करोड के स्थान पर 250 करोड प्रति कि मी का प्राक्कलन बना कर राजस्व लुट लिया गया, ये अब तक का भीषण लुट है।
    अब भारत में INDIA गठबंधन का उदय हो गया है। अगामी लोकसभा चुनाव में हर सीट पर INDIA गठबंधन जीतेगा। कांग्रेस पार्टी का एक एक सदस्य मजबूती के साथ मजबूत भारत के निर्माण में योगदान के लिए तैयार रहे।

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रसोई गैस में आम गृहणियों से 9 वर्षों में 8 लाख 33 हजार करोड से अधिक रकम लुट ली गई और उज्ज्वला बहनों से 68 हजार करोड से अधिक राशि लुटी गई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि लुटी गई सभी रकम गैस उपभोक्ताओं को वापस की जाए।
    आज झारखण्ड सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना चला कर वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगजनों के लिए प्रतिमाह एक हजार का पेंशन सर्टिफिकेट प्रदान कर रही है। बड़े पैमाने पर नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राँची के रिम्स अस्पताल को स्टैंडर्ड बना दिया है। चार सौ करोड से अधिक खर्च कर आधुनिक एमजीएम अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ है। अब अमीर और गरीब एक छत के नीचे इलाज करा सकेंगे। फ्लाईओवर का निर्माण मानगो से साकची तक होगा, अन्तरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा बनेगा। जमशेदपुर वासी को माननीय मंत्री महोदय पर गर्व होगा। सोनारी दोमुहानी को नया पहचान दे दिया गया है। अब बारी है जमशेदपुर को संवारने की इसके लिए कांग्रेस पार्टी सकारात्मक कार्य कर रही है।
    जिलाध्यक्ष ने कहा कि रघुवर जी और सरयु जी एक ही युनिवर्सिटी के स्टुडेंट है, इनके लड़ाई ने जमशेदपुर के विकास कार्य को रोक दिया है, सूर्य मंदिर प्रांगण लड़ाई का आखाडा बन गया है। इनके मुख से महंगाई और बेरोजगारी की बात नही निकलती है। धर्म के स्थान के इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को कलंकित किया जा रहा है। निश्चित रूप से ये लड़ाई वहाँ हो रहे आय को लेकर ही है। दोनों स्वार्थ के पराकाष्ठा को लांघ रहे है। ये सज खेल जमशेदपुर की आम जनता देख रही है। अब समय आ गया है कि इन दोनों को आम जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य करे। अब ये दोनों जनता के भलाई में लेश मात्र भी रूची नही रख रहे है। हमें सजग रहने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
    भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में मनजीत मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, बलजीत सिंह बेदी जिला प्रभारी, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष, रविंद्र झा, बिजय खान प्रदेश महामंत्री, राकेश तिवारी, काल्टू चक्रवर्ती, देबू चटर्जी, चंद्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, प्रखंड अध्यक्ष में अतुल गुप्ता, नंदलाल सिंह, गुरदीप सिंह, बृजेंद्र तिवारी, राजकिशोर यादव, धर्मेंद्र सोनकर कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह आजाद, शशि सिंहा, अमित राय कार्यकारीअध्यक्ष, जितेंद्र सिंह, राजा ओझा दिबेश राज, नलनी सिन्हा, संजय यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय, अवधेश सिंह, नीरज सिंह, मनोज झा, ओमप्रकाश सिंह, संजय तिवारी, बबन शुक्ला, राकेश साहू, रविंद्र मौर्य, राजेश चौधरी, फिरोज खान, राजेंद्र सिंह, मुन्ना मिश्र, अपर्णा गुहा, नीरज साहू, भवानी सिंह, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, बबुआ झा, मो सलीम, कृष्ण देव पातर, रामदरस चौधरी, अंसार खान, अजय मिश्र, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्र, अरूण त्रिपाठी, सौरभ चटर्जी, प्रभजोत सिंह, सचिन कुमार सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, गुरूपदो गोराई, सुरेन्द्र सिंह, इन्दुभूषण यादव, सन्नी सिंह, अमृत गुप्ता, संजय कुमार, देवाशीष घोष, मिठू अग्रवाल, अनिरुद्ध कुमार पुरी, बलजीत सिंह, सौरभ चटर्जी, बलराम दास, कुमार गौरव, सतीश कुमार, रंजीत झा, राजकुमार वर्मा,
    स्वागत भाषण प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर के महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा, जमशेदपुर पूर्वी के नारकीय स्थिति के लिए निर्दलीय विधायक जिम्मेवार
    Next Article सनातन धर्म विवाद पर CM योगी बोले- जिसने चुनौती दी वो मिट गया रावण और बाबर भी नहीं मिटा सका सनातन

    Related Posts

    क्या मानसून की पहली बारिश ही बहा देगी विकसित भारत का सपना? जानिए जमीनी हकीकत

    July 14, 2026

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालासोपारा के रीगल स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं मुक्त

    क्या मानसून की पहली बारिश ही बहा देगी विकसित भारत का सपना? जानिए जमीनी हकीकत

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.