Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुषों ने अलग-अलग लिया भाग, बारीडीह निवासी खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुषों ने अलग-अलग लिया भाग, बारीडीह निवासी खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुषों ने अलग-अलग लिया भाग, बारीडीह निवासी खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की खुशियां देखते बन रही है। गुरुवार को सुबह में सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आगाज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने किया। वहीं, इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने अलग-अलग भाग लिया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने कृष्ण भक्ति में झूमते-नाचते हुए मटकी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आंखों पर पट्टी बंधे प्रतिभागियों ने हवा में लटके मटकी को तय समय पर एक डंडे से तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बारीडीह निवासी खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर बारीडीह निवासी अमरजीत सिंह राजा एवं तीसरे स्थान पर घाटशिला के नौशाद खान ने बाजी मारी। तीनों विजयी प्रतिभागियों को सूर्य मंदिर समिति की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

    प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति से अध्य्क्ष भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अखिलेश चौधरी, शैलेश गुप्ता, शशिकान्त सिंह, प्रमोद मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, सुशांतो पांडा, तेजिंदर सिंह जॉनी, बिनोद गुप्ता, गोबु घोष, दीपक पाल, संतोष ठाकुर, काजू शांडिल, अभिषेक कुमार, माही कुमार, मुकेश दास एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSP के आदेश से सरायकेला पुलिस महकमें में हड़कंप थानेदार निलंबित
    Next Article खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से कुणाल ने फ़ोन पर की शिकायत, कहा गरीबों के अनाज पर डाका डालने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.