Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारी, कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारी, कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारी, कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति

    जमशेदपुर। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जमशेदपुर स्थित पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक बनने एलिवेटेड डबल कॉरिडोर का बिष्टुपुर गोपाल मैदान से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री करीब साढ़े दस किलोमीटर लंबे एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर (फ्लाइओवर) के शिलान्यास के अलावा शहरबेड़ा से महुलिया फोरलेन का उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम की व्यापक सफलता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष की बैठक सांसद विद्युत वरण महतो के बिस्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं के सुझावों को अंकित किया गया।

    बैठक में शामिल सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा प्रेषित संदेश को बैठक में रखते हुए बताया कि लौहनगरी वासियों के वर्षों के बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहरवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी है। एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर के शिलान्यास का क्षण बहुत ही ऐतिहासिक एवं अद्भुत होने वाला है। करीब दो हजार करोड़ की राशि से बनने वाले एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर निर्माण होने से लौहनगरी की जनता को एनएच पर होने वाले कई दैनिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर निर्माण होने से जमशेदपुर पूरे रूप से आधुनिक शहर का स्वरूप धारण करेगा। इसके साथ ही एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण जमशेदपुर के आगामी सौ साल के स्वरूप को भी तय करेगा।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात की है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दूसरी बार शहर में आगमन हो रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में देशभर में सड़क निर्माण का काम उनकी पहचान बनी है। ऐसे नेता के आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महानगर अंतर्गत 28 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल बिस्टुपुर गोपाल मैदान कूच करेंगे। इसके साथ ही, जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

    विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर पहुंचेगे गोपाल मैदान: विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर सवार हजारों कार्यकर्ता पार्टी का झंडा-बैनर लेकर बाइक रैली के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सोनारी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल बिस्टुपुर गोपाल मैदान तक लेकर आएंगे।

    बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, प्रेम झा, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
    Next Article नेतृत्व एवं प्रशासनिक क्षमता वृद्धि पर महिला पंचायत प्रतिनिधियों की फॉलोअप बैठक ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.