Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को 508 रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की सौगात
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को 508 रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की सौगात

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को 508 रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की सौगात

    बहुरेंगे राजखरसावां रेलवे स्टेशन के दिन

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने जताया पीएम का आभार

    प्रधानमंत्री ने रविवार को देश के 508 रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी. अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत इस परियोजना में कुल 5.271 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे. पीपीपी मोड में इस योजना को धरातल उतारा जाएगा. इस योजना में चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसावां रेलवे स्टेशन भी शामिल है. इसको लेकर रविवार को राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को ऑनलाइन देखा और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहे. अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजखरसावां सहित झारखंड के अन्य रेलवे स्टेशनों को अमृत रेलवे स्टेशन परियोजना के लिए चुने जाने पर प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति आभार जताया. साथ ही उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल के महाप्रबंधक के कार्यशैली की सराहना की. उन्होंने सिनी रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में इसके जीर्णोद्धार को लेकर जल्द पहल किए जाने की बात कही. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार को झारखंड में 40.73 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे व्हील परियोजना लगाने का प्रस्ताव दिया गया है. संभवत सिनी रेल कारखाना को इसके लिए चयन किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहां की भारत सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने को लेकर कृत संकल्पित है. राजखरसावां जैसे रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से रेल यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी. वही खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भी भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की. खासकर प्रधानमंत्री एवं रेलवे मंत्री के साथ स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की. उन्होंने कहा कि खरसावां रेलवे स्टेशन की बुनियाद उनकी मां ने रखा था. आज इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने भी सिनी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के सड़क की समस्या को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री मिथिलेश ठाकुर को खोखर ने मांग पत्र सौंपा ,झारखंड के सिखों के हितों को बरकरार रखे हेमंत सरकार
    Next Article झारखण्ड के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस यानी 8 अगस्त कों उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो शहर पहूंचेंगे, शहर मे उनके द्वारा एक संकल्प सभा कों भी सम्बोधित किया जायेगा

    Related Posts

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    March 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    March 6, 2026

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.