Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी आमजनों की समस्याएं, जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त, कुछ समस्याओं का हुआ ऑन स्पॉट समाधान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी आमजनों की समस्याएं, जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त, कुछ समस्याओं का हुआ ऑन स्पॉट समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी आमजनों की समस्याएं, जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त, कुछ समस्याओं का हुआ ऑन स्पॉट समाधान

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के भी फरियादियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे उन्होंने संवेदनापूर्वक सुनते हुए जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। अंचल व थाना से जुड़े कुछ मामलों में उन्होंने मौके पर ही दूरभाष से सम्बंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान किया । साथ ही जनसमस्याओं से सम्बंधी प्राप्त आवेदनों को सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए जल्द आमजनों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया ।

    प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जमीन/घर पर अवैध कब्जा, स्वास्थ्य संबंधित मामले, वन विभाग से सूखे पेड़ को काटने की अनुमति दिलाने, अवैध निर्माण, पारिश्रमिक भुगतान, भूमि विवाद, रोजगार समेत अन्य मामले शामिल हैं । उपायुक्त ने आमजनों से उनकी समस्याएं तो सुनी ही, समस्या से जुड़े आवेदन भी लिए और जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया । प्राप्त आवेदनों को लेकर उन्होने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि समयबद्ध रूप से आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े । मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा-सह- जन शिकायत कोषांग की नोडल पदाधिकारी श्रीमती नेहा संजना खलखो उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
    Next Article लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से जामताड़ा के बिक्रमपुर हिंगलो नदी पर बना पुल इन दिनों दूर्घना को दे रहा है आमंत्रण

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.