उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में ” मेरी माटी मेरा देश अभियान” के जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
जिले भर में दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 आयोजित होंगे कई कार्यक्रम; उपायुक्त ने जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु किया अपील
वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत मनरेगा योजना से वृक्षारोपण; 75 देशी पौधे रोपे जायेंगे
फलदार वृक्ष लगाने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने हेतु उपायुक्त ने जनप्रतिनिधि गण से आवश्यक सहयोग हेतु किया अपील
आज दिनांक 05.08.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारियों के संग ” मेरी माटी मेरा देश अभियान” के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ” वीर जवानो को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से दिनांक 9 से 15 अगस्त 2023 के दौरान पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जनप्रतिनिधियों को “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी, मेरा देश अभियान के दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने अपने स्तर से इसका प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया।
उपायुक्त पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत शिला फलकम की स्थापना की जाएगी, जिसमें देश की स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान, त्याग आदि से संबंधित जानकारी आम जनमानस को दिया जाएगा।
इसके अलावा उक्त कार्यक्रम से संबंधित मिट्टी का दीया जलाने, पौधारोपण सहित राष्ट्रभक्ति से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जिसमें अपने देश के प्रति सम्मान,आदर एवं समर्पण प्रकट होता हो, को सेल्फी या फोटोग्राफी आदि को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल https://merimaatimeradesh.gov.in/ पर अपलोड करने एवं सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
वहीं उपायुक्त ने जिले को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता को लेकर अपील किया। कहा कि रोजमर्रा के जीवन से इसका उपयोग बंद करें, अगर लोग स्वयं जागरूक हो जाएंगे तो इसकी बिक्री स्वयं बंद हो जाएगी।
वहीं उन्होंने फलदार वृक्ष लगाने हेतु जनप्रतिनिधिगण को अपने स्तर से प्रेरित करने का अनुरोध किया।
वहीं इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०) ने वृक्षारोपण एवं मिशन लाइफ के संबंध में जानकारी देते हुए अपील किया। उन्होंने कहा क्लाइमेट चेंज एवं अनियमित हो रहे जलवायु में सुधार हेतु मिशन लाइफ के तहत कई कार्य किए जा रहे हैं, जिसमे आप सबों का सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। आज अगर इस दिशा में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाला समय में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती फूल कुमारी देवी, जिला परिषद सदस्यगण सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०) उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान आदि उपस्थित थे।

