राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के नेहा भारती का चयन
ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के तत्वधान में 25 से 28 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने जा रहे 26 वीं फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में जामताड़ा जिले से नेहा भारती का चयन। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सक्रिय सदस्य दीपक दुबे ने बताया कि नेहा भारती का राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता के लिए 5 बार से चयन होना जामताड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है। नेहा भारती लगातार अपने कैरम खेल को लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसे देखते हुए झारखंड राज्य टीम में उन्हें जगह दिया गया है मुझे आशा है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेहा भारती बेहतर प्रदर्शन करेंगे । इस राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले के कैरम के क्वालिफाइड राष्ट्रीय निर्णायक सुरज कु. पासवान भी झारखंड राज्य से इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। नेहा के चयन की खुशी में उनको बधाई एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए जामताड़ा जिला कैरम संघ के अध्यक्ष डॉ. अज़मेर अलि , सचिव अरुप कु. मित्रा, बिनोद क्षेत्रीय , मोहम्मद शाहबाज , राहुल सिंह , सुब्रत मिश्रा , भास्कर चांद ने अपने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।