विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे नौ दिवसीय नवरात्र तथा दशहरा पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण तथा सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर,पासोपुर, मल्हीपुर, महेशपुर,मानोपुर चौक,मोख्तियारपुर, प्रखंड मुख्यालय के पास दहिया, सूर्यपुरा,जोकिया,गेहुंनी सहित कुल 13 स्थानों में स्थित मां दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर तथा कलश स्थापित कर मां के नौ रूपों को क्रमश नौ दिनों तक भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से आराधना की। उक्त अवसर पर विभिन्न मंदिरों को सजाये गये थे। मंदिरों के आगे पंडाल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रखंड क्षेत्र स्थित सिद्ध पीठ लखनपुर दूर्गा स्थान तथा सूर्यपुरा गांव स्थित दुर्गा स्थान में उमड़ी भक्तों की भीड़ मेला का दृश्य बना दिया। लखनपुर में महानवमी के दिन मां का दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गया। स्थानीय लोग व्यवस्था कायम करने के नाम पर अव्यवस्था फैला कर श्रद्धालुओं से अवैध उगाही में जुटे हुए थे। प्रखंड प्रशासन तब मुस्तैदी से हालात पर काबू पाया। उक्त अफरातफरी में कयी महिला श्रद्धालु दब जाने से बेहोश हो गए। शुक्रवार की शाम लखनपुर वाली मईया का विसर्जन कर दिया गया था लेकिन जल में विसर्जित शनिवार की सुबह की गई। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव स्थित माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी आज सुबह से विभिन्न घाटों में किया जा रहा है। विदित हो कि कोरोना संकट के कारण सिद्ध पीठ लखनपुर में विगत दो वर्षों से छांगर वलि पर रोक पूजा समिति के द्वारा लगा दी गई थी। विदित हो कि उक्त स्थान में प्रति वर्ष हजारों छांगर वलि दशहरा के दिन दी जाती थी।पर इस बार छागर की बली नही दी गई ।