ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
रजौली,नवादा:रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन पूजा पंडालो द्वारा शांतिपूर्ण पूजा पर्व मनाने पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के द्वारा सभी पूजा समितियां राज शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति, पुरानी बस स्टैंड काली पूजा समिति, दुर्गा पूजा समिति बजरंगबली चौक, दुर्गा पूजा समिति संगत मोड द्वारा बेहतरीन संचालन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा समाप्ति को लेकर सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं नीचे बाजार दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा भी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं साथ मे रहे सभी गण्यमान्य लोगो को माता की तस्वीर देखकर उन्हें सम्मानित किया।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सांडिल्य उर्फ गगन सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल राजवंशी बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष शिक्षक चंदन कुमार, दिनेश कुमार, शंकर कुमार सिंह आदि शामिल थे। नगर क्षेत्र में पूजा समितियों द्वारा पूजा के दौरान नगर के चारो कोने में सजावट से अद्भुत नजारा देखने को मिला। वही नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंद्रवंशी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर बहुत खूब नगरवासियों ने अपने परिजनों के साथ (पूजा)मेला का लुप्त उठाएं। नगरवासियों के तरफ से मैं तहे दिल से पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। और दुर्गा पूजा शांति ढंग से संपन्न हुआ। नगर वासियों को मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। वही मौके पर सभी पूजा कमेटी के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।