Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाघीडीह जेल में बंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    घाघीडीह जेल में बंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाघीडीह जेल में बंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    घाघीडीह जेल में बंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की तड़के मौत हो गई. सूत्रों की मानें तो घाघीडीह जेल में रात करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी. उसके बाद कैदियों ने शोर मचाया. फिर हरपाल सिंह थापर को आनन फानन में जेल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज करने का प्रयास किया गया. हालांकि उसकी तबियत बिगड़ती चली गई. इसे देखते उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान हरपाल सिंह की मौत हो गई. मौत के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के कारण मौत की संभावना जताई है. मालूम हो कि हरपाल सिंह थापर टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ में अपनी पत्नी सह सीडब्ल्यूएस की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की समेत अन्य के साथ मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का संचालन करते थे पिछले महीने ट्रस्ट की दो नाबालिग लड़कियों नें हरपाल सिंह एवं ट्रस्ट से जुड़े अन्य लोगों पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य आरोप लगाये थे. इसे लेकर टेल्को थाने में मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद मामले में फरार हरपाल सिंह, उनकी पत्नी सह सीडब्ल्यूएस की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की, गीता देवी और उसके बेटे को जमशेदपुर पुलिस नें बीते 15 जून को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था. उसके दूसरे दिन चारों को जमशेदपुर कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें घाघीडीह जेल भेज दिया गया था. ट्रस्ट में करीब 40 बच्चे रहते थे. बाद में पुलिस ने उसे सील करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था. शनिवार सुबह जेल में बंद पत्नी पुष्पा तिर्की ने अपने अधिवक्ता बिमल पांडे को पति की मौत की सूचना दी. इधर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हरपाल की मौत की सूचना से परिजन आक्रोश में हैं. उनके परिचित सुबह से ही एमजीएम अस्पताल में जुटने लगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगहलोत सरकार ने कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक, नहीं होंगे धार्मिक आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री की पहल पर उगा सूर्याबेड़ा गांव में विकास का सूर्य

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.