Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    जेपी चोपड़ा की स्मृति में होने वाला रक्तदान शिविर क्यों बंद हुआ?

    एसिया की पुरानी परंपराओं, नेतृत्व और औद्योगिक भूखंडों को लेकर उद्यमियों में चर्चा

    देवानंद सिंह

    आदित्यपुर के औद्योगिक गलियारों में इन दिनों कारोबारी रसूख, संगठनात्मक राजनीति और औद्योगिक हितों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मामला केवल एक सांसद और एक कारोबारी के बीच कथित तनातनी तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि एसिया की कार्यशैली, पुराने सामाजिक सरोकारों, औद्योगिक भूखंडों और कथित राजनीतिक संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और दस्तावेजी जांच जरूरी है।
    कभी स्व. जेपी चोपड़ा की स्मृति में एसिया भवन में आयोजित वार्षिक रक्तदान शिविर आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र की सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता था। दावा है कि शिविर में 500 से 700 यूनिट तक रक्त संग्रह होता था। आज कई संस्थाएं बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रही हैं, लेकिन एसिया की वह पुरानी परंपरा दिखाई नहीं देती। सवाल उठ रहा है कि आखिर यह सामाजिक अभियान क्यों बंद हुआ?
    इसके साथ ही एसिया के गठन और औद्योगिक हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ उद्यमियों की विरासत और संगठन की वर्तमान कार्यशैली पर भी चर्चा हो रही है। आलोचकों का आरोप है कि संगठन के मूल उद्देश्य उद्यमियों की सामूहिक समस्याओं के समाधान की जगह व्यक्तिगत प्रभाव और अधिकारियों-राजनेताओं से नजदीकी को प्राथमिकता मिल रही है। इन आरोपों पर संगठन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    औद्योगिक भूखंडों का मुद्दा भी सवालों के घेरे में है। जियाडा की भूमि आवंटन संबंधी बैठकों में सक्रियता, बड़े औद्योगिक भूखंडों के इस्तेमाल और एक कथित भूखंड पर गायें बांधे जाने जैसे मामलों को लेकर उद्यमियों के बीच चर्चाएं हैं। वहीं, आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि जिस औद्योगिक क्षेत्र में नए उद्योगों को जमीन मिलने में कठिनाई होती है, वहां बड़े भूखंडों के उपयोग को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।

     

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि हजारों उद्योगों और लाखों श्रमिकों के हितों से जुड़े संगठन का नेतृत्व किस दिशा में जा रहा है? क्या पुराने सामाजिक सरोकार और उद्यमियों के सामूहिक हित पीछे छूट रहे हैं? और सांसद व कारोबारी के बीच कथित दूरी के पीछे महज कारोबारी मतभेद हैं या इसके पीछे संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरण भी हैं?

    आरोप गंभीर हैं, लेकिन अंतिम सच दस्तावेज, संबंधित पक्षों के जवाब और निष्पक्ष जांच से ही सामने आएगा। फिलहाल सवाल कई हैं सांसद खामोश क्यों हैं? कारोबारी पक्ष क्या कहता है? एसिया की पुरानी परंपरा क्यों टूटी? और औद्योगिक भूखंडों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा?

    धैर्य रखिए… कहानी अभी बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार
    Next Article भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.