Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोकुलनगर में 350 घरों को हटाने के आदेश पर सांसद विद्युत महतो ने लिया संज्ञान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति

    गोकुलनगर में 350 घरों को हटाने के आदेश पर सांसद विद्युत महतो ने लिया संज्ञान

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • डीएफओ कार्यालय से मिली स्पष्टता, जिला उपायुक्त से सांसद विद्युत महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह क्षेत्र के गोकुलनगर में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय और असमंजस का माहौल है, जब यह खबर सामने आई कि वन विभाग की ओर से ईको सेंसिटिव ज़ोन के तहत लगभग 350 घरों को हटाने का नोटिस जारी किया गया है। यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा से मिलकर अपनी चिंता व्यक्त की।

    सांसद विद्युत महतो ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल अपने प्रतिनिधि संजीव कुमार को निर्देश दिया कि वे वन विभाग से इस विषय की वास्तविक जानकारी लें। इसके पश्चात, एक प्रतिनिधिमंडल डीएफओ कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मामला 350 घरों का नहीं, बल्कि 34 घरों का है। जहां इन 34 घरों को लेकर वर्ष 2016 से एक न्यायालयीय मामला लंबित है, और अदालत द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया जा चुका है। डीएफओ ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी ओर से सिर्फ उन्हीं 34 घरों को लेकर कार्रवाई प्रस्तावित है, न कि पूरे गोकुलनगर क्षेत्र पर।

    स्थिति स्पष्ट होने के बाद, सांसद विद्युत महतो और भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आग्रह किया कि वर्तमान में भारी वर्षा और विपरीत मौसम की परिस्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई को टाला जाए। सांसद महतो ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पूर्व सूचना दिए बिना कोई भी अचानक कार्रवाई अमानवीय और असामाजिक होगी। उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रशासन इस विषय पर मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों को पर्याप्त समय दें। इस दौरान उलीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, संजीव कुमार, बिरेन महतो भी मौजूद रहे।

    जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सांसद और प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी तथा प्रशासन किसी भी निर्णय में मानवीय पक्ष को प्राथमिकता देगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राचीन परंपराओं को समेटे आधुनिक युग का योगा
    Next Article संवेदक की लापरवाही बनी लोगों की परेशानी का कारण, खजुरी-लाइकापुर मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण के दौरान डायवर्सन नहीं बनाए जाने से आवागमन बाधित!

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.