Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद सेठ ने झारखंड में जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों को  सदन में रखा 
    Breaking News झारखंड रांची

    सांसद सेठ ने झारखंड में जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों को  सदन में रखा 

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांसद सेठ ने झारखंड में जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों को  सदन में रखा 
    केंद्रीय मंत्री ने स्वीकारा : जिस अनुपात में राशि दी, उस अनुपात में परिणाम नहीं मिले।
    सांसद ने कहा : दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    रांची। सांसद श्री संजय सेठ ने आज लोकसभा में झारखंड में जल जीवन मिशन को लेकर हो रही गड़बड़ियों पर की तरफ केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। सांसद श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास है कि देश के हर घर को, हर परिवार को नल के माध्यम से स्वच्छ और शुद्ध जल मिल सके। इसके लिए सरकार अपने स्तर पर बहुत व्यापक काम कर रही है। झारखंड को भी मोदी सरकार ने लगभग 10000 करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराई परंतु दुर्भाग्य है कि झारखंड सरकार इस मिशन के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखा रही है। सांसद ने सदन में यह आरोप लगाया कि राज्य की सरकार जानबूझकर इस योजना को फ्लॉप करने पर तुली हुई है। कहीं ठेकेदार 100-200 फीट बोरिंग कर रहे हैं। कहीं पुरानी बोरिंग में ही जल जीवन मिशन चालू कर दे रहे हैं। ऐसी कई तरह की शिकायतें आने लगी है। सांसद ने इस मामले में सरकार को यह सुझाव दिया कि इसकी समीक्षा के लिए कमेटी बनाई जाए ताकि योजना का क्रियान्वयन सही तरीके से हो सके। साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग भी सांसद ने सरकार से की।
    श्री सेठ के सवाल के जवाब में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में रिकॉर्ड समय में भारत के 72% घरों तक नल के माध्यम से जल पहुंच लिया गया है। कई राज्यों ने तो 100% का आंकड़ा पूर्ण कर लिया। परंतु कुछ राज्य हैं, जहां योजना का क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह स्वीकार किया कि झारखंड को जितनी बड़ी मात्रा में राशि दी गई, उसे अनुपात में परिणाम नहीं मिल रहे हैं। कार्य नहीं हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि शिकायत मिलने पर हम ऐसे दोषियों पर कार्रवाई करते हैं हालांकि झारखंड सरकार के साथ हमारा समन्वय जारी है ताकि इस मिशन को यहां बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।
    सत्र के बाद सांसद श्री सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से ही बहुत शिकायतें आती रहती हैं। राज्य सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो भारत सरकार के स्तर से वह इस योजना को सफल नहीं बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल जी के आदिवासी अधिकार यात्रा से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण-हिसाबी राय
    Next Article दिव्यांगों के आरक्षण को लेकर सर्वे करा कर जांच की मांग , आरक्षण के वावजूद नहीं मिल रहे रोजगार

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 19, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 19, 2025

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.