वीर युवा शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भाजयुमो जमशेदपुर ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान, उपस्थित रहे सांसद विद्युत महतो
■ आर्थिक संकट से जूझ रहे टेम्पो चालक के परिवारों को भेंट की गई राशन सामग्री।
शुक्रवार, जमशेदपुर: देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले भारत माँ के वीर युवा सपूत शहीद सुखदेव थापर की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कोरोना वैश्विक महामारी में अपने प्राणो की चिंता किए बगैर निस्वार्थ अपनी सेवा दे रहे कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर नमन किया गया। इसी क्रम में भाजयुमो गोविंदपुर मंडल के अध्य्क्ष जय कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। मुख्य रूप से उपस्तिथ सांसद विद्युत बरण महतो, भाजपा जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार एवं युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने सभी को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए सम्मान किया। वहाँ उपस्तिथ सभी लोगों ने ताली बजा कर कोरोना वारियर्स का उत्साह वर्जन एवं आभार व्यक्त किया।।
सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी एवं सफाईकर्मी की इस महामारी में सेवा को अतुल्य बताया, उन्हें सबसे बड़ा कोरोना वारियर्स बताते हुए प्रणाम किया। सांसद ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना वारियर्स की सेवा भावना युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
इन कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित:-
● डॉ सत्येंद्र कुमार – डॉक्टर (मेडिकल सेवा)
● श्री भूमनी पाठक – थाना प्रभारी (पुलिस सेवा)
● श्री बिमल बेला – एस आई (पुलिस सेवा)
● श्री कृष्णा मुखी – सफाई कर्मचारी
● श्री काशीनाथ मुखी – सफाई कर्मचारी
● श्री दुर्गा दास – सफाई कर्मचारी
इसके उपरांत, लॉकडाउन के दौरान आर्थिक व भूख संकट से जूझ रहे टेम्पो चालक के परिवारों को ‘मोदी आहार’ के रूप में कच्चे राशन सामग्री का वितरण किया गया। गोविंदपुर क्षेत्र के 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इन परिवारों में 52 टेम्पो चालक के परिवार थे, जिनकी आजीविका लॉक डाउन के कारण संकट में थी। मौके पर सांसद के साथ जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इतने बड़े महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पहले दिन से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटा है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर प्रतिदिन भोजन पैकेट, राशन सामग्री, फेस मास्क या सेनेटाइजर जरूरतमंद तक पहुंचायी है। लॉकडाउन के इतने दिन भी कार्यकर्ताओं के जोश व सेवा भावना कहीं से भी धीमी नही हुई है। बताया कि भाजपा के लिए मानवसेवा ही सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युत बरण महतो, जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, भाजपा पिछड़ी जाति के उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा जिला मंत्री विमलकांत झा, भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजपा मंडल अध्य्क्ष रंजन सिंह, आशीष राय, मुकेश ठाकुर, निखिल सिन्हा, अवदेश साह, रणबीर सिंह, रमन सिंह, मुन्ना सिंह, राजू प्रसाद, जय कुमार सिंह, सतीश सिंह, बसंत कुमार, अरविंद सिंह चौहान, नरेंद्र, अविनाश उपस्तिथ थे।