निजाम खान
आज दिनांक 15 मई 2020 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में बिजली विभाग के साथ बैठक की गई।
*उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि आती-जाती बिजली की आंखमिचौनी से परेशान जामताड़ा वासियों को निजात मिलनी चाहिए।*
माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा उपायुक्त जामताड़ा से कहा गया कि जामताड़ा में बिजली समस्या हो रही है। साथ ही माननीय विधायक द्वारा कहा गया कि शाम के समय में बिजली काट दी जा रही है जिस पर उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि यह सब समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कर लें ताकि लोगों को बिजली की समस्या का सामना ना करना पड़े।
उपायुक्त जामताड़ा ने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि बिजली समस्या की गंभीरता से ले और सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में जामताड़ा जिला में निर्बाध बिजली देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आती-जाती बिजली से परेशानी नहीं हो, इसे प्राथमिकता में रखें।
उपायुक्त जामताड़ा ने शिड्यूल में यह प्रावधान करने को कहा कि मेंटेंनेंस के समय लंबे समय तक पावर कट नहीं हो। वहीं,संध्या 4 बजे के पहले मेंटेंनेंस का कार्य करें, ताकि लोगों को अंधेरे में नहीं रहना पड़े। साथ ही पावर कट का जो समय निर्धारित करें, उसे हर हाल में पालन भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए कि पावर कट के तय समय के बाद भी लोग बिजली बहाल होने के इंतजार में परेशान रहे।
मौके पर माननीय विधायक, जामताड़ा, डॉ इरफान अंसारी, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, विधायक प्रतिनिधि इरशाद उल हक आरसी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

