सांसद विद्युत महतो ने किया बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा, जनसंपर्क कर मांगा समर्थन
*मोदी सरकार की नीतियों से जनता मस्त है, विपक्षी अपने कारनामों से पस्त हैं: विद्युत महतो*
रविवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा अधीन चाकुलिया के माटियाबांधी पंचायत में तूफानी दौरा किया स्थानीय कार्यकर्ताओं के संग माटियाबांधी पंचायत के घाघरा, पाकुरिया, बासाडीहा, गंगा, दूर्गाडीह आदि गाँवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तौर तरीके से सांसद विद्युत महतो का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह की लहर देखी गयी। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विद्युत महतो ने कहा कि जनता के आशीर्वाद व स्नेह की बदौलत उनके हितों की रक्षा व विकास हेतु भाजपा सरकार ने बीते साढ़े चार वर्षों में ईमानदारी से प्रयास किया है। बीते वर्षों में भाजपा की नीतियों से केवल भ्रष्ट व गलत नियत रखने वालों को ही कष्ट हो रहा है। आज देश में सभी दलों द्वारा डर से महागठबंधन बनाया गया है, जिसका अब तक कोई नेतृत्वकर्ता ही तय नहीं हुआ है। ऐसे गठबंधन के प्रत्याशी सिर्फ अपनी चिंता कर रहे हैं, देश की चिंता महागठबंधन के किसी भी दल में नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो से हुए सुखद बदलाव को जनता ध्यान में रखकर पुनः भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन प्रदान करेगी।
इस दौरान पदयात्रा में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, समीर मोहंती, मुन्ना जोशी, पार्थो महतो, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, राजा बारीक,देवाशीष दास, बासुदेव महतो, नगर अध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी सरदार, दिनेश सिंह, शेखर बेरा, मिथुन कर तरुण महतो, प्रसाद सिंह, राम चन्द्र सिंह महिला नेत्री गण उपस्थित थे।