राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के मोती लाल यादव का चयन
भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित 26 एवं 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित तृतीय भारतीय सीनियर परंपरागत फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2021 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती टीम में 86 केजी भार वर्ग से जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के खिलाड़ी मोती लाल यादव का चयन।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि 9 दिसंबर को गढ़वा में आयोजित झारखंड राज्य सिलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता में जामताड़ा से चार पहलवान हिस्सा लिए थे जिसमें 86 केजी भार वर्ग में मोतीलाल यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य टीम में जगह बनाएं थे। आगे दीपक दुबे ने बताया कि संसाधन विहीन जामताड़ा के मोती लाल यादव निरंतर जामताड़ा जिले से राज्य टीम में जगह बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इन खिलाड़ियों की सुधि लेने वाले कोई नहीं है। यदि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन थोड़ी सहयोग प्रदान कर दें तो निश्चित रूप से आने वाले समय में जामताड़ा के अनेकों कुश्ती खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मोतीलाल यादव का चयन होने की खुशी में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामना दिऐ साथ में उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए जिसमें मुख्य रूप से जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कु. भैया, संजय परशुरामका, अरुप कु .मित्रा, भूपेश गुप्ता, कामता सिंह,प्रदीप मंडल, राहुल सिंह ,बापी दत्ता, अमीत मंडल, नितेश सेन, परिणीता सिंह, भास्कर चांद।