Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधुनिक पावर ने छात्रों संग मनाया ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु’ का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    आधुनिक पावर ने छात्रों संग मनाया ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु’ का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    आधुनिक पावर ने छात्रों संग मनाया ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु’ का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

    छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल दिया स्वच्छ वायु रखने का सन्देश
    सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
    नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का चौथा अंतर्राष्ट्रीय दिवस, जिसकी इस वर्ष की थीम थी ‘स्वच्छ वायु के लिए एक साथ’। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पदमपुर परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ पुरे उत्साह से मनाया।

     

    इस अवसर पर एक जागरूकता बैठक, पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और छात्र-छात्राओं द्वारा पैदल जागरूकता रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने बच्चों संग पौधरोपण किया और पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया। श्री मिश्रा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी बच्चे संकल्प करें कि इस पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए वे पौधरोपण करेंगे तथा पौधों के पेड़ बनने तक उनका पोषण करेंगे।

     

     

    कंपनी के पर्यावरण विभाग के अधिकारी कमलेश कुमार झा ने बच्चों के बीच इस विशेष दिन की विशेषता के बारे में उनसे ज्ञान साझा किया। कमलेश झा ने बताया कि सभी लोग एक समान हवा में सांस लेते हैं और एक वातावरण सभी की रक्षा और पोषण करता है इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है। विद्यालय की प्राचार्या जोबा मंडल ने पर्यावरण की रक्षा के लिए मजबूत निर्णय लेने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा, स्कूल की प्राचार्या जोबा मंडल, कंपनी के रणजीत सिंह, रवि शर्मा और विधालय के अन्य शिक्षकों सराहनीय योगदान रहा।
    महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा के 74वें सत्र की दूसरी समिति ने 7 सितंबर को “नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाने के लिए नामित किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को शाह और नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article संजय जिला कांग्रेस कमेटी लीगल संघ के अध्यक्ष बने

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.