Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय की अनूठी पहल, स्व. सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति पर 23 को करेंगे शोकसभा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक सरयू राय की अनूठी पहल, स्व. सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति पर 23 को करेंगे शोकसभा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2025Updated:February 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधायक सरयू राय की अनूठी पहल, स्व. सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति पर 23 को करेंगे शोकसभा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कल, 23 फरवरी को जनसंघकालीन राजनीतिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया है। यह आयोजन रविवार को प्रातः 11 बजे बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में किया जाएगा।

     

    इस स्मृति-सह-शोक सभा में कोई दलीय बंधन नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन्होंने भी स्व. राय के साथ कार्य किया है अथवा उनसे जुड़े रहे हैं, वो इस सभा में अवश्य शामिल हों।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि सच्चिदानंद राय जनसंघ कालीन राजनीतिक कार्यकर्ता थे और जनसंघ से लेकर भाजपा तक के अपनी राजनीतिक यात्रा में उन्होंने अनेक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

     

     

    श्री राय के अनुसार, जमशेदपुर में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो उनसे जुड़े रहे और उनके साथ काम भी किया। स्व. सच्चिदानंद राय की स्मृति को संजोने के लिए और उनके साथ बिताए विभिन्न पलों को याद करने के लिए इस शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है।

     

    श्री राय के अनुसार, उनके साथ किसी भी रूप में काम करने वाले लोगों को इस स्मृति सभा में आमंत्रित हैं। ये प्रबुद्ध लोग स्व. राय के साथ व्यतीत अपने अनुभव साझा करेंगे। इसमें कोई दलीय बाध्यता नहीं है। अमित शर्मा इस स्मृति-सह-शोक सभा के आयोजन का प्रबंध करने के लिए अधिकृत किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेम कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article राशन कार्डधारियों से अपील है कि परिवार के सभी सदस्य का अपने डीलर के माध्यम से ई-केवाईसी जरूर करायें

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.