Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीण इलाको में कचरा-पानी संकट पर विधायक संजीव सरदार ने बनाई सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था–अब हर महीने होगी समीक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रामीण इलाको में कचरा-पानी संकट पर विधायक संजीव सरदार ने बनाई सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था–अब हर महीने होगी समीक्षा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीण इलाको में कचरा-पानी संकट पर विधायक संजीव सरदार ने बनाई सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था–अब हर महीने होगी समीक्षा

    विधायक ने सदन में उठाया था मुद्दा— अब बागबेड़ा में शुरू होने जा रहा डोर-टू-डोर कचरा उठाव, इसके लिए वाहन भी देंगे विधायक

    जून तक शुरू होगी बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना, विधायक बोले -क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में विधायक ने स्पष्ट कहा कि कचरा प्रबंधन और पेयजल की विकराल समस्या का समाधान किसी एक विभाग के बस की बात नहीं है। उन्होंने प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए हर महीने अनिवार्य बैठक करने का निर्देश दिया, जिसमें वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे।

    विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया था कचड़ा उठाव का मुद्दा, अब लोगो को मिलेगी राहत

    कचरा निस्तारण को लेकर विधायक संजीव सरदार ने जानकारी दी कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और मध्य बागबेड़ा पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। यहां सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और लोगों ने कचरा उठाव के लिए शुल्क देने पर सहमति भी जताई है। विधायक ने इस मामले में कई बार अधिकारियों से बात की और मामले को सदन में भी ज़ोरदार तरीके से उठाया था. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं पंचायतों में कचरा उठाव के लिए वाहन उपलब्ध कराएंगे। अब केवल योजना शुरू करने की तिथि तय होना बाकी है, जिसके बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक घर से 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा, इस बात पर सर्वे के दौरान ग्रामीणों ने भी हामी भरी थी।

    जून तक शुरू होगी वृहद जलापूर्ति योजना

    पेयजल संकट पर चर्चा करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जून माह तक हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने निर्देश दिया कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा की जानकारी तत्काल दी जाए, ताकि समन्वय के साथ उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल ही जनता को जल संकट से राहत दिलाएगा।

    इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश के साथ पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

    ग्रामीण इलाको में कचरा-पानी संकट पर विधायक संजीव सरदार ने बनाई सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था–अब हर महीने होगी समीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका-ईरान टकराव: ट्रंप की चेतावनी, ईरान की पलट धमकी | राष्ट्र संवाद
    Next Article ‘बदलाव’ की रट और ‘सुधार’ से परहेज

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.