Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने घर-घर संपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, लोगों से भाजपा से जुड़ने एवं देश निर्माण में साथ आने की अपील की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    टेल्को मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने घर-घर संपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, लोगों से भाजपा से जुड़ने एवं देश निर्माण में साथ आने की अपील की

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने घर-घर संपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, लोगों से भाजपा से जुड़ने एवं देश निर्माण में साथ आने की अपील की।

    जमशेदपुर। भाजपा ने झारखंड में रविवार को संगठन महापर्व की शुरुआत की। जिसके तहत जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की उपस्थिति में टेल्को मंडल क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान टेल्को के तार कंपनी क्वार्टर क्षेत्र में चलाया गया,

     

     

    जहां विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और सैकड़ों नागरिकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अभियान के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने स्वेक्षा से मिस कॉल के माध्यम से एवं नमो एप्प से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभियान में भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य शामिल रहा। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोगों ने भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों से प्रभावित होकर उत्साहपूर्वक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

     

     

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि देश और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्र प्रथम के ध्येय से जोड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने एवं देश निर्माण में साथ आने की अपील की। इस दौरान उन्होंने युवा और महिलाओं से बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने और ऑनलाइन नंबर 8800002024 डायल कर भाजपा के सदस्य बनने का आग्रह किया।

     

    अभियान के दौरान मुख्य रूप से पप्पू मिश्रा, अमित सिंह, युधिष्ठिर, सतीश, धर्मेंद्र, जितेंद्र, बबलू मुखी, सुधा यादव सहित मंडल के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

    टेल्को मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ लोगों से भाजपा से जुड़ने एवं देश निर्माण में साथ आने की अपील की विधायक पूर्णिमा साहू ने घर-घर संपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायालयो मे हिंदी की महत्ता और बढ़ाने की जरुरत ताकि लोग निर्णयो को समझ सके :राजेश शुक्ल
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    July 9, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    मुसाबनी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 25 कार्टन विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

    यूसीआईएल कॉलोनी अंधेरे में: 4 घंटे बिजली गुल, बदहाल सुविधाओं पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.