Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025Updated:January 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को टाउन हॉल परिसर, सिदगोड़ा में 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार भी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹5,94,62,291 है, जो नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वित्तपोषित और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कार्यान्वित की जाएंगी।

    शिलान्यास किए गए कार्यों में ₹2,18,55,314 की लागत से 12 सड़क परिवहन परियोजनाएं, ₹3,47,36,827 की लागत से 15 नागरिक सुविधा परियोजनाएं, और 15वें वित्त आयोग के तहत ₹28,70,150 की एक परियोजना शामिल हैं।

    इन विकास कार्यों में बिरसानगर जोन नंबर 1, भुइयांडीह के ब्राह्मणटोला, गोलमुरी के मथुरा बागान में सड़कों का निर्माण, बिरसानगर, काशीडीह, बर्मामाइंस और सीतारामडेरा में पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, मनीफीट, बिरसानगर जोन नंबर 1 और भुइयांडीह में नालियों का निर्माण, गोलमुरी सामुदायिक भवन में पुस्तकालय हॉल, बागुनहातु और भुइयांडीह में भूखंडों की बाउंड्री वॉल, देवनगर में सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। उनकी प्राथमिकता पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को झारखंड का एक मॉडल क्षेत्र बनाना है और वे इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

    इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है गुंजन यादव की पहचान।
    Next Article लातेहार में दिशा समिति की बैठक में सांसद कालीचरण सिंह ने की अध्यक्षता

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.