Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ अफ्रीका से अप्रवासी मजदूरों के लौटने पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया स्वागत, हेमंत सरकार ने दिए 25 हजार
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    साउथ अफ्रीका से अप्रवासी मजदूरों के लौटने पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया स्वागत, हेमंत सरकार ने दिए 25 हजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    साउथ अफ्रीका से गिरिडीह समेत तीन जिलों के अप्रवासी मजदूरों के लौटने पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया स्वागत, हेमंत सरकार ने दिए 25 हजार
    मजदूरों को लेकर हेमंत सरकार है गंभीर: कल्पना सोरेन

    गिरिडीह : साउथ अफ्रीका के केमरून में फंसे 27 अप्रवासी मजदूरों का सकुशल वापसी बुधवार को गिरिडीह के डुमरी में हुआ। बुधवार की सुबह सारे मजदूर डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन में मुंबई मेल ट्रेन से उतरे। तो उनके स्वागत के खुद राज्य के श्रम नियोजन सचिव मुकेश कुमार और डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ जिले के कई अधिकारी शामिल हुए।

     

    सारे अधिकारी अहले सुबह ही रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे। इस दौरान सकुशल वापसी करने वाले मजदूरों को अधिकारियों माला पहनाकर और उन्हें बधाई देकर किया। सोने भव्य स्वागत से इतराए गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के 27 अप्रवासी मजदूरों ने वापसी के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार के प्रयास की जमकर सराहना किया। इधर पारसनाथ रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद सारे अप्रवासी मजदूरों को डुमरी के नामचीन होटल वेद वाटिका में रखा गया है।

     

     

    इसके बाद डुमरी के ही वेद वाटिका होटल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू ने वतन लौटे 27 प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा 25 25 हजार का चेक दिया। इस दौरान खुद कल्पना सोरेन ने मजदूरों के बीच चेक का वितरण की। और उन्हें माला पहना कर हौसला अफजाई की। कल्पना सोरेन ने मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री और अपने पति हेमंत सोरेन के तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ें। और कहा कि पांच महीने बाद जेल से बाहर निकलते ही हेमंत सोरेन एक्शन मोड में है। और साउथ अफ्रीका से 27 प्रवासी मजदूरों का सकुशल वतन वापसी इसका बड़ा एग्जांपल है।

     

     

    कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य के मजदूरों को लेकर हेमंत सरकार भी चिंतित हैं। जिसे किसी मजदूरों को देश से बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े। कल्पना सोरेन ने मौके पर मोबाइल से सारे मजदूरों को सीएम हेमंत सोरेन से वीडीओ कालिंग कर बातचीत भी कराई। वही राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सूबे के युवा सीएम खुद मजदूरों को लेकर हर समय गंभीर रहते हैं। उन्हें भी चिंता है कि मजदूरों के पलायन को कैसे रोका जाए। इधर जिला प्रशासन के कार्यक्रम में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, डुमरी एसडीएम के साथ एसडीपीओ सुमित प्रसाद समेत कई मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणी एंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
    Next Article काठमांडू हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त

    Related Posts

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    May 14, 2025

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    May 14, 2025

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    कैसा शौर्य, जहां बेटियों को ट्रोल किया जाए : कुलविंदर

    ईस्ट प्लांट बस्ती का छात्र हिमांशु कोल्हान के टॉप टेन में।

    युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को

    विद्या ज्योति स्कूल परिसर में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की ओर से बच्चों के बीच यातायात एवं नशामुक्ति पर जागरूकता अभियान

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    झारखण्ड बंग भाषा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.