Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानवता के लिए प्रेम और सेवा का संदेश: सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानवता के लिए प्रेम और सेवा का संदेश: सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मानवता के लिए प्रेम और सेवा का संदेश__ सुधीर कुमार पप्पू

    सिख धर्म के पहले गुरु श्री नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है।यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था। वे एक महान संत, विचारक और समाज सुधारक थे,जिन्होंने मानवता के लिए समानता,प्रेम और सेवा का संदेश दिया।इस वर्ष 15 नवंबर 2024 गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती मनाया जा रहा है।गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की नींव रखी और उनके विचार आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरु हैं।

     

     

    उन्होंने ईश्वर की एकता का प्रचार किया, इस बात पर जोर दिया कि केवल एक दिव्य इकाई है जो धार्मिक सीमाओं से परे है।उनकी शिक्षाएं समानता,करुणा और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थीं।उन्होंने जाति-आधारित भेदभाव और रीति-रिवाजों का पुरजोर विरोध किया और ईश्वर के साथ सच्चे और हार्दिक संबंध बनाने के बारे में लोगों को शिक्षाएं दीं।श्री गुरु नानक देव जी ने समाज से अज्ञानता को भगाने के लिए ज्ञान का प्रकाश किया,इसलिए गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है।आज इसी क्रम में सोनारी गुरुद्वारा साहाब से नगर कीर्तन निकाला गया।

     

     

    सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद और शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अपने पूरे सदस्यों और गुरुजात संघ के सदस्यों के साथ मिलकर सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान सेवा शिविर लगाकर नगर कीर्तन में आए हुए सभी बच्चे,माताये,बहने,बड़े बुजुर्ग श्रद्धालुओं के बीच सेवा प्रधान करने हेतु पानी, बिस्कुट, टॉफी,नाश्ता का प्रबंध करके सदस्यों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं में वितरण करवाया।

     

     

    आज के इस पुनीत कार्य में सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के साथ वरिष्ठ पत्रकार सह पश्चिम विधानसभा के निर्दलीय विधायक प्रत्याशी आदरणीय अन्नी अमृता,सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी,श्रीमती डी बोस,कबी बेहरा,सरबजीत सिंह(बॉबी),सर्वेश,अशोक सिंह अरविंद सिंह गौतम आचार्य, प्रदीप लाल,राधे हरिदास,राजू सिन्हा,नरेश जैन,प्रेम सिंह,सुमित ठाकुर गुरुजात संघ से चंद्रशेखर विक्रम प्रसाद,आनंद साहू,सरजू वर्मा,जगदीश वर्मा,रमाकांत प्रसाद और काफ़ी सारे लोगों ने मिलकर अपना अपना सेवा प्रदान किया एवं सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड स्थापना दिवस को लेकर पूरे झारखंड वासियों को खुशहाली और प्रेम का संदेश देते हुए बधाई कहां।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति संजीव खन्ना से मिले राजेश शुक्ल, झारखंड के अधिवक्ताओ की तरफ से किया अभिनंदन
    Next Article नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में एक मुंडा जनजाति के लोक नायक भगवान बिरसा मुंडा का जयंती मनाई

    Related Posts

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    May 12, 2025

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.