Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने नियम 377 के अधीन उठाया बहरागोड़ा विस क्षेत्र में हाथियों से नुकसान का मामला, चालू वर्ष में जान गवां बैठे हैं 9 लोग
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने नियम 377 के अधीन उठाया बहरागोड़ा विस क्षेत्र में हाथियों से नुकसान का मामला, चालू वर्ष में जान गवां बैठे हैं 9 लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने नियम 377 के अधीन उठाया बहरागोड़ा विस क्षेत्र में हाथियों से नुकसान का मामला, चालू वर्ष में जान गवां बैठे हैं 9 लोग

    चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के आतंक से जुड़े मुद्दे को उठाया, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से किया ट्रेंच को जल्द भरवाने तथा मुआवजा राशि में बढ़ोतरी कर समय से भुगतान कराने की मांग

    घाटशिला:बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड में पिछले कई महीनों से हाथियों का झुंड दर्जनों गांव में विचरन कर रहा है। हाथियों के हमले से अब तक 9 ग्रामीणों की मौत हो गई है तथा दर्जनों घर को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया है। किसानों के खेत उजाड़ देने से भी किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों की मौजूदगी के कारण स्थानीय लोग दहशत में है जिससे उनका जीवन यापन तक मुश्किल हो चला है।

     

     

    वही, वन विभाग की ओर से समय पर पीड़ितों को मुआवजा प्रदान नहीं किए जाने से भी लोग नाराज और चिंतित है।

     

    स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सांसद विद्युतवरण महतो ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के अधीन हाथियों से जुड़े मामले को काफी गंभीरता से उठाया है। सांसद ने कहा की पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का प्रकोप काफी बढ़ा हुआ है। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की सीमा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से सटा हुआ है। सांसद ने कहा की वन विभाग द्वारा ट्रेंच (गड्ढा) खोद देने के कारण जंगली जानवर ट्रेंच पार कर जंगल में नहीं जा पा रहे है।

     

     

    नतीजतन जंगली हाथी गांव में प्रवेश कर रहे है और आमजन को काफी क्षति पहुंचा रहे है। कुछ माह के दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने दर्जनों किसान की खेती को बर्बाद कर नुकसान पहुंचाने के साथ मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया है। इतना ही नहीं, हाथियों के हमले से अब तक 9 ग्रामीणों की मौत भी हो गई है जो दुखद और चिंताजनक है। हाथी ग्रामीण महिला-पुरुषों को पटक-पटक कर मार रहे है जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत व्याप्त है। सांसद ने कहा की दुर्भाग्यवश हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले पीड़ित परिजनों को समय से उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। मुआवजा के भुगतान में विभाग द्वारा काफी विलंब किया जाता है।

     

     

    इसी तरह, हाथियों के द्वारा बर्बाद किए गए फसल तथा मकानों को क्षतिग्रस्त करने के भी मामले में मुआवजा का समय से भुगतान नहीं होता है। सांसद ने विभाग द्वारा पीड़ित परिजनों को दिए जाने वाली मुआवजा राशि को भी काफी कम बताया है। उन्होंने कहा की मुआवजा के संबंध में ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को भी सही से जानकारी नहीं होने के कारण मुआवजा राशि के भुगतान में और ज्यादा विलंब होता है।

     

     

    सांसद विद्युतवरण महतो ने वन एवं पर्यावरण मंत्री से मांग किया की जंगली हाथियों को जंगल में प्रवेश करने में बाधा बनी ट्रेंच को जल्द भरवाया जाए तथा मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी कर इसका समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए ताकि पीड़ितों को थोड़ी बहुत ही सही राहत मिल सकें।

    हाथी के हमले से मई एवं जून में इन सात ग्रामीणों की हुई है मौत

    सांसद विद्युतवरण महतो ने संसद में नियम 377 के अधीन चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के उत्पाद से जुड़े मुद्दे को उठाने के साथ मृतक व्यक्तियों की सूची भी पेश की है। सांसद ने संसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जंगली हाथियों के हमले से अब तक 9 ग्रामीणों की जान चली गई है। सिर्फ दो माह मई एवं जून में ही हाथी के हमले से 7 महिला-पुरुष को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतकों में चाकुलिया प्रखंड के मौराबांधी के समीप सीमा पर तिमिर सबर, राजबांध गांव में मदन महतो, मयूरनाचनी में साबान बास्के, कालियाम में प्रभाती कर तथा माकड़ी में दुबाई सोरेन शामिल है। इसी तरह, बहरागोड़ा प्रखंड के धोलाबेड़ा गांव में मंगल मुर्मू तथा धालभूमगढ़ प्रखंड के नयाडीह गांव में कानन मुंडा की भी मौत हाथी के हमले से बीते दिनों हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुष विभाग की तरफ से ओल्ड एज होम में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर!
    Next Article लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.