Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 9 जुलाई को बलिया में आयोजित होगा मेंहदी और दौड़ प्रतियोगिता
    Breaking News Headlines सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    9 जुलाई को बलिया में आयोजित होगा मेंहदी और दौड़ प्रतियोगिता

    Aman KumarBy Aman KumarJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    9 जुलाई को बलिया में आयोजित होगा मेंहदी और दौड़ प्रतियोगिता

    बलिया में सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए अभियान चलाएगी एबीवीपी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह

    एबीवीपी बलिया इकाई का बैठक बड़ी बलिया में आयोजित किया गया, इस दौरान राष्ट्रीय छात्र दिवस, शैक्षणिक समस्या , नगर इकाई पुर्नगठन आदि को लेके चर्चा की गई । जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने किया ।इस दौरान एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री पुरूषोतम कुमार ने कहा कि ज्ञान, शील, एकता के मूल मंत्र पर चलते हुए विद्यार्थी परिषद ने छात्रहित के साथ साथ समाजहित में रचनात्मक कार्यो के जरिये अपनी विशेष पहचान बनायी है। एबीवीपी 9 जुलाई को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश भर में कार्यक्रम करती है ,राष्ट्रीय छात्र दिवस पर अभाविप बलिया में भी कार्यक्रम करेगी,एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि बलिया में सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए अभाविप कार्यकर्ता अभियान चलाएगी 9 जुलाई विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर एबीवीपी बलिया के द्वारा मेहंदी एवं दौड़ प्रतियोगिता करवाया जाएगा । इसकी तैयारी के निमित्त आज बैठक का आयोजन किया गया है अभाविप अपने कार्य पद्धति पूर्व योजना पूर्ण योजना के आधार पर कार्य करती है । अभाविप एक मात्र छात्र संगठन है जो छात्रहित के साथ साथ समाजहित एवं राष्ट्रहित में भी कार्य करती है, एबीवीपी बलिया के पूर्व नगरअध्यक्ष अमित कुमार एवं नगर सह मंत्री श्री राम एवं अमन गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् भारतीय छात्र संघ की जन्मभूमि है और यह देशभर में छात्रों के मस्तिष्क में राष्ट्रीय और सामाजिक उत्थान की चेतना जगाने का कार्य करती है। इसकी स्थापना 1948 में हुई और तब से लेकर आज तक, इस संगठन ने अपने सामरिक, वैचारिक और सामाजिक योगदानों के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरित किया है। अभाविप की यात्रा इसके स्थापना से ही उत्साहजनक रही है। इस संगठन ने देश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में अपनी मौजूदगी को मज़बूत किया है और छात्रों को राष्ट्रीयता, सामरिक ब्रद्धि और सामाजिक न्याय के मूल्यों के साथ संपन्न करने में मदद की है। अभाविप नगर कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, एसएफडी संयोजक रामबाबू, धनंजय प्रियांशु,मंगलेश कुमार,नीतीश कुमार, प्रियांशु कुमार आदि थे।

    9 जुलाई को बलिया में आयोजित होगा मेंहदी और दौड़ प्रतियोगिता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद विमान हादसा: विभिन्न राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख
    Next Article विमान हादसे में लोगों के जिंदा बचे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता : पुलिस आयुक्त

    Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    August 27, 2026

    पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    August 27, 2026

    एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*

    कोल्हान की धरती, हल और लोकआस्था का पर्व, गोम्हां

    बहुमंजिला इमारत से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, सतबहिनी में सनसनी*

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.