Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद विमान हादसा: विभिन्न राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अहमदाबाद विमान हादसा: विभिन्न राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद विमान हादसा: विभिन्न राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख

     

     

    नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) अहमदाबाद हवाई अड्डे से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लंदन ले जा रहे एअर इंडिया के एक विमान के बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

    एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के लंदन जाने वाले बोइंग 787-8 विमान में चालक दल से सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।

    बयान के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल था।

     

    तेजी से नीचे आ रहा बोइंग विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विमान हादसे को बेहद दर्दनाक व हैरान करने वाला बताया और सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

    रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है। मैं सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी यात्री सकुशल हों और घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।”

     

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत प्रयासों में भाग लेने और एअर इंडिया विमान दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आग्रह किया।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और जारी राहत प्रयासों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पाटिल से बात की है।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पर कहा, “अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया यात्री विमान की घटना के बारे में जानकर दुख हुआ और स्तब्ध हूं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विमान हादसे पर दुख जताया और कहा कि विमानन कंपनियों को अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पुनर्मूल्यांकन और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

     

    अकोला का दौरा कर रहे पवार ने कहा कि यह दुर्घटना चौंकाने वाली, दर्दनाक और दुखद है।

    उन्होंने कहा कि पूरा महाराष्ट्र और पूरा देश इस घटना से शोक में डूबा है और सभी लोग प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

    शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे ने भी कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध और दुखी हैं।

    उन्होंने कहा, “मैं जीवित बचे लोगों और उस विमान में सवार सभी लोगों के परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। आइए हम सभी के लिए उम्मीद और प्रार्थना करें।”

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह अहमदाबाद विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध और व्यथित हैं।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। आपदा मोचन बल सभी प्रभावितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

     

     

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार प्रमुख शरद पवार ने इस घटना को हृदय विदारक बताया और राहत पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर काम कर रही एजेंसियों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को ‘दुखद और दर्दनाक’ बताया तथा विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

    सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे की खबर दुखद और पीड़ादायक है। मैं यात्रियों व विमान स्टाफ (चालक दल) की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

    कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने भी गुजरात के अहमदाबाद में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया।

     

    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना के बारे में कहा, “एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान से जुड़ी दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

    उन्होंने कहा, “मैं भगवान श्री जगन्नाथ से सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

    ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने भी विमान दुर्घटना पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

     

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह अहमदाबाद के पास हुए विमान हादसे से चिंतित हैं और उन्होंने सभी यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

    शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से बहुत चिंतित हूं। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

    अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और इसे एक विनाशकारी घटना करार दिया।

     

    खांडू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरा सदमा लगा है। मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, उनके परिवारों और इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में शक्ति दें।”

    राज्य के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी इस हृदय विदारक घटना पर संवेदना व्यक्त की।

    मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने भी एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त किया।

    संगमा ने ‘एक्स’ पर कहा, “अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्तब्ध और दुखी हूं। हम विमान में सवार सभी यात्रियों के परिवार के सदस्यों के लिए प्रार्थना करते हैं।”

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जाहिर किया। मुख्यमंत्री मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। एक यात्री विमान उड़ान के दौरान एक रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। धुएं और तबाही की तस्वीरें बेहद परेशान करने वाली हैं।”

     

     

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “हवाई दुर्घटना की खबर से बेहद दुखी हूं। प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।”

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “यह जानकर गहरा सदमा लगा कि 200 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रहा एअर इंडिया का विमान गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।”

    उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि प्रभावित सभी लोगों को समय पर मदद मिले।”

    उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, “अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। इस हृदय विदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारत सरकार को गहन और पारदर्शी जांच करानी चाहिए।”

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा बेहद दुखद और हृदय विदारक है। एअर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

    इसके अलावा झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपालों ने विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    अहमदाबाद विमान हादसा: विभिन्न राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशा, ओझागुणी, डायन बिसाही एवं अनेको अंधविश्वास से संबंधित समस्या झारखंड में जनरेशन टू जेनरेशन केरी कर रही है
    Next Article 9 जुलाई को बलिया में आयोजित होगा मेंहदी और दौड़ प्रतियोगिता

    Related Posts

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    May 21, 2026

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    May 21, 2026

    जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    पतरातू में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल उजागर, 10.19 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    नीट पेपर लीक मामले पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    पारडीह में दुकान की छत काटकर चोरी, 85 हजार नकद समेत सामान ले उड़े चोर

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व० दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.