Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंडन संस्कार में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से 5 युवक की मौत।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मुंडन संस्कार में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबने से 5 युवक की मौत।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रसंवाद संवाददाता
    बेगूसराय :बेगूसराय में जहां गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत हो गई है. स्थानीय गोताखोरों ने सभी पांच युवकों का शव बरामद किया है. चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की घटना है. मुंडन संस्कार में भाग लेने पांचों युवक आये थे. एक साथ पांच युवकों की मौत से कोहराम मच गया .
    बताया जा रहा है कि चकिया थाना क्षेत्र के उत्तरदायिनी सिमरिया गंगा घाट पर बरौनी के रहने वाले राजू साह के बेटे का सोमवार को मुंडन संस्कार था‌. इसी मुंडन में शामिल होने के लिए उसके परिजन और अन्य लोग सिमरिया गए थे. मुंडन के बाद गंगा स्नान करने के दौरान पांच युवक स्नान करते-करते काफी गहरे पानी में चले गए. जिससें पांचों युवकों की डूबने से मौत हो गई.
    बताया गया कि एक युवक डूबने लगा तो उसे बचने के लिए 4 युवक और पानी में गए और सभी डूब गए. मृतकों में सोनू साह का दो पुत्र रोहित कुमार और उसका भाई बाबू साहब के साथ ही चंदन साह का पुत्र कर्तव्य कुमार, प्रकाश मिश्रा का पुत्र ओम मिश्रा और अजय कुमार शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. एक साथ पांच युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है. मृतक रोहित के भाई ने बताया कि मुंडन के बाद सभी लोग स्नान कर रहे थे. वह भी किनारे में स्नान कर रहा था. तभी उसके दोनों भाई समेत पांच युवक स्नान करते-करते सिमरिया घाट के अंदर चले गए और सभी डूब गए.
    गौरतलब हो कि सिमरिया गंगा घाट पर 10 प्रतिनियुक्त दैनिक गोताखोर को कार्या से मुक्त किया था । 7 माह से दैनिक मजदूरी नहीं मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर है।जबकि गंगा घाट पर नहीं रहने के कारण राहत एवं बचाव कार्य हेतु दैनिक मजदूरी के रूप में गोताखोर का कार्य हेतु सभी को प्रतिनियुक्ति की गई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की 49 सीटों पर वोटिंग शुरू, राहुल-ईरानी समेत कई दिग्गज मैदान में
    Next Article सांसद बिद्युत महतो ने जुगसलाई विधानसभा के कई मंडल क्षेत्रों का किया सघन दौरा, लोगों को मोदी सरकार और जमशेदपुर की उपलब्धि पर किया जागरूक, इंडी गठबंधन को बताया नेतृत्वहीन गठबंधन, कहा- जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता को मोदी की गारंटी पर है विश्वास, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.