Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन सरकार का मास्टरस्ट्रोक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    हेमंत सोरेन सरकार का मास्टरस्ट्रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सोरेन सरकार का मास्टरस्ट्रोक

    देवानंद सिंह

    झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन सरकार ने 1932 आधारित स्थानीय नीति और आरक्षण संशोधन विधेयक पास कर दिया है। इस संशोधन विधेयक को पास कर सोरेन ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक मारा है। दरअसल, इस विधेयक के अनुसार अब वो लोग झारखंड के स्थानीय या मूल निवासी कहे जाएंगे, जिनका या जिनके पूर्वजों का नाम 1932 या उससे पहले के खतियान में दर्ज होगा। चर्चा के बाद 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति ध्वनि मद से पास किया गया। जिन लोगों का नाम 1932 खतियान में दर्ज नहीं होगा या फिर जिनका खतियान खो गया हो या नष्ट हो गया हो ऐसे लोगों को ग्राम सभा से सत्यापन लेना होगा कि वे झारखंड के मूल निवासी हैं या नहीं। भूमिहीन व्यक्तियों के मामले में स्थानीय व्यक्ति की पहचान ग्राम सभा की ओर से संस्कृति, स्थानीय रीति-रिवाज, परंपरा के आधार पर की जाएगी।

     

    इसे सोरेन सरकार का मास्टर स्ट्रोक इसीलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने इस विधेयक को पारित कराकर राजनीतिक रूप से बीजेपी को बड़ा संदेश देने की कोशिश की, जैसा उन्होंने अपने बयान में भी कहा। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि आज का दिन शुभ है। दूसरा उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा के विधायकों के रिश्तेदारों के यहां लाखों करोड़ मिलते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाता है।

     

    गरीब आदिवासी के यहां एक दाना नहीं मिलता तो उसे फंसा दिया जाता है। अब ईडी-सीबीआई से सत्ता पक्ष डरने वाला नहीं है, हम जेल में रहकर भी आपका सूपड़ा-साफ कर देंगे। निश्चित ही, हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पास किए गए दो बिलों से उसे राजनीतिक तौर पर और मजबूती मिलेगी, क्योंकि झारखंड विधानसभा में एकदिवसीय विशेष सत्र में आरक्षण और 1932 आधारित स्थानीय नीति विधेयक पास कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। यह भी महत्वपूर्ण बात है कि 70 दिनों के अंतराल में यह दूसरा मौका रहा, जब सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया। आपको ध्यान होगा कि इससे पहले सत्र बुलाकर विश्वास मत का प्रस्ताव पारित किया था।

     

    शुक्रवार को 1932 आधारित स्थानीय नीति के अलावा ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने संबंधी महत्वपूर्ण फैसला भी किया गया। इसके तहत अब झारखंड में कुल 77 प्रतिशत रिजर्वेशन हो गया है।

     

    अब प्रदेश में अनुसूचित जनजाति (ST) को 28 फीसदी, पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 फीसदी और अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12 फीसदी आरक्षण लागू हो जाएगा। राज्य में आरक्षण को लेकर लंबे समय से आंदोलन और राज्य की राजनीति तेज हो रही है, सोरेन सरकार भी इसको लेकर दबाव में थी, लिहाजा अब आरक्षण की मांग को लेकर हो रहा विरोध थम जाएगा और विपक्ष के पास भी सोरेन सरकार को घेरने का मुद्दा नहीं बचेगा। इसको मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भली-भांति जानते हैं, इसीलिए इन दो महत्वपूर्ण बिलों को पास करने के बाद से मुख्यमंत्री आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि विधायी कार्यवाही के इतिहास में यह एक नया रिकार्ड है।

    पिछले 23 सालों के इतिहास में यह पहली बार है, जब दो नियमित सत्रों मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र की अंतराल अवधि में दो बार विशेष सत्र बुलाए। ये दोनों विशेष सत्र तकनीकी तौर पर मानसून सत्र की विस्तारित बैठक के रूप में बुलाए गए। यही वजह है कि इसके लिए राज्यपाल से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

     

    अब सोरेन सरकार दोनों ही बिल के प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी और जिस तरह हाल ही झारखंड में मचे सियासी घमासान में बीजेपी का सरकार बनाने का अपना टूटा था, उसमें नही लगता कि बीजेपी की केंद्र की सरकार इन दोनों विधेयकों को ना मंजूर करने संबंधी कदम उठाने की हिम्मत करेगी।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article फीफा वर्ल्ड कप: ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही, शकीरा और डुआ लिपा जैसी स्टार्स मचाएंगी धमाल

    Related Posts

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    June 21, 2026

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    June 21, 2026

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, 90 युवाओं ने किया योगाभ्यास

    प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राऐं

    पोटका के विद्यालयों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    देवस्नान एवं रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तैयारी को लेकर बोलानी के विष्णु मंदिर मे बैठक संपन्न

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.