Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना के बेउर जेल से निकले मनीष कश्यप, देखने के लिए उमड़ी समर्थकों भीड़
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    पटना के बेउर जेल से निकले मनीष कश्यप, देखने के लिए उमड़ी समर्थकों भीड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना के बेउर जेल से निकले मनीष कश्यप, देखने के लिए उमड़ी समर्थकों भीड़

    पटना :  यूट्यूबर मनीष कश्यप जेल से रिहा हो गए हैं. बेउर जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है. मनीष कश्यप की रिहाई शुक्रवार की देर शाम को ही होनी थी, लेकिन रिहाई के कागजातों में कुछ त्रुटि होने के कारण जेल से रिहाई नहीं हो पाई थी. बताया जा रहा है कि उनका नाम मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी है, लेकिन उनकी रिहाई के दस्तावेज में अधूरा नाम ही लिखा हुआ था इस कारण रिहाई शनिवार को संभव हो सकी.

     

     

    बता दें कि तमिलनाडु में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी. अब पटना हाई और सिविल कोर्ट से भी सभी मामलों में जमानत मिलने से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया. हालांकि, अदालती कागज में कुछ त्रुटि के कारण रिहाई में थोड़ा वक्त लग गया. दरअसल, बेतिया कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर सहमति मिलनी बाकी थी. बेतिया कोर्ट से पेपर आने के बाद ही रिहाई संभव हो सकी.

    इससे पहले शनिवार को करीब 10 बजे बेतिया कोर्ट से मनीष कश्यप की रिहाई से संबंधित ऑर्डर बेउर जेल प्रशासन तक पहुंचा. इसके साथ ही मनीष कश्यप के वकील भी बेउर जेल पहुंचे. कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मनीष कश्यप जेल से रिहा हो गए.

    मनीष कश्यप की आज रिहाई की खबर सुनकर बेउर जेल के बाहर मनीष कश्यप के समर्थकों की भीड़ जुट गई है. शुक्रवार से ही पटना के बेउर जेल से उनकी रिहाई की खबर सुनने के बाद भारी संख्या में उनके समर्थक जल के बाहर जुट गए थे. हालात ऐसे हो गए कि मौके पर पुलिस मंगवानी पड़ी क्योंकि सड़क जाम की स्थिति बन गई थी.

     

     

    फर्जी वीडियो सहित कई मामले
    बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद कश्यप की तलाश शुरू की गई थी. इस दौरान उनके घर की भी कुर्की जब्ती की गई थी. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान 18 मार्च 2023 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. फिलहाल कश्यप बिहार जेल में बंद हैं. 10 नवंबर को मद्रास हाई कोर्ट ने कश्यप के खिलाफ हिरासत के आदेश को रद्द कर दिया. अदालत ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा उन पर एनएसए के तहत लगाए गए आरोप भी हटा दिए थे.सितंबर महीने में कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष ने कहा था कि मैं फौजी का बेटा हूं चारा चोर का नहीं. दरअसल, पेशी के दौरान मनीष काफी गुस्से में थे. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर इशारा किया था. मनीष ने कहा कि 6 महीने से मैं चुप था, लेकिन जेल में मुझे गंजेड़ियों और भंगेड़ियों के बीच बिठा दिया जाता है. वो लोग मेरे मुंह पर धुआं फूंकते हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शहीद भगत सिंह चौक में लगा कैंप
    Next Article मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में एक दिवसीय गीता जयंती ,निकाली शोभायात्रा

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.