Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कठिन दौर में सफलता पूर्वक निबटने का नाम ही है मैनेजेरियल स्किल : टीवी नरेंद्रन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    कठिन दौर में सफलता पूर्वक निबटने का नाम ही है मैनेजेरियल स्किल : टीवी नरेंद्रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कठिन दौर में सफलता पूर्वक निबटने का नाम ही है मैनेजेरियल स्किल : टीवी नरेंद्रन

     

    शुक्रवार को एक्सएलआरआइ में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें टाटा स्टील के उन सभी कर्मचारियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया, जिन्होंने

     

    पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम ( 2021-2022 ) में हिस्सा लिया था. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन उपस्थित थे. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा स्टील व एक्सएलआरआइ दोनों में एक चीज कॉमन है कि दोनों का बेस जमशेदपुर है. टाटा स्टील के कर्मचारियों को बेहतर मैनेजेरियल स्किल सिखा कर अपग्रेड करने में एक्सएलआरआइ अहम भूमिका निभा रहा है. टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील अपने कर्मचारियों पर निवेश करती है, कारण है कि उनके कर्मचारी ही कंपनी की असल पूंजी हैं.

     

    उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में सर्टिफिकेट मिलने के बाद वे यह नहीं सोचें कि उनके सीखने का समय खत्म हो गया. बल्कि सही मायने में सीखने का अब समय आया है क्योंकि वे अपने स्किल का इस्तेमाल कंपनी के विकास में करेंगे. इस दौरान वे कई बार अपने सीनियर से भी सीखेंगे. इस दौरान टीवी नरेंद्रन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई कठिन दौर देखे हैं, जिसमें कोविड के साथ ही यूक्रेन व रूस युद्ध भी शामिल हैं. लेकिन इस कठिन दौर से दुनिया से बखूबी लड़ा और फिर जीवन पटरी पर लौटी है. उन्होंने कहा कि असल में मैनेजेरियल स्किल यही है कि आप कठिन दौर में किस प्रकार सफलता पूर्वक निबटते हैं.

     

    इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ देश के लिए बेहतर मानव संपदा तैयार करने की दिशा में लगातार तत्पर है. इसी कड़ी में इस प्रकार के कोर्स कराये जा रहे हैं. डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो व एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के प्रमुख श्रीमन नारायण ने भी कोर्स से जुड़ी बातें बतायी. इस दौरान पंकज कुमार तिवारी को गोल्ड मेडल दिया गया. इस मौके पर कुल 30 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में दिव्यांगता जांच के साथ…..
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.